फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The queue of cargo vehicles at Sonauli border has reduced by one kilometer.

Maharajganj News: सोनौली सीमा पर मालवाहक वाहनों की कतार एक किमी घटी

Thu, 16 Jul 2026 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
The queue of cargo vehicles at Sonauli border has reduced by one kilometer.
भैरहवा भंसार कार्यालय बीती रात 12 बजे तक खुला रहा, कस्टम प्रक्रिया तेज होने से ट्रक चालकों को मिली राहत
विज्ञापन


सर्वर डाउन, पार्किंग में जलभराव और धीमी प्रक्रिया से कई दिनों तक परेशान रहे चालक
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा सोनौली पर मालवाहक वाहनों की लंबी कतार में बुधवार को एक किलोमीटर घट गई। नेपाल के भैरहवा भंसार कार्यालय में कस्टम प्रक्रिया तेज किए जाने और मंगलवार की रात 12 बजे तक कार्यालय खुला रहने से वाहनों की कतार करीब पांच किमी से घटकर चार किलोमीटर तक पहुंच गई। हालांकि अभी भी बड़ी संख्या में मालवाहक वाहन नेपाल प्रवेश की प्रतीक्षा में खड़े हैं।
पिछले कई दिनों से भैरहवा भंसार का सर्वर डाउन होने, पार्किंग स्थल में जलभराव और कस्टम प्रक्रिया की धीमी गति के कारण सोनौली सीमा पर मालवाहक वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। स्थिति यह थी कि भारतीय ट्रक चालक पांच से छह दिनों तक सीमा पर फंसे रहे। बुधवार को प्रक्रिया में सुधार होने से चालकों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

कतार में खड़े चालकों ने बताया कि भंसार कार्यालय देर रात तक खुलने से वाहनों के प्रवेश में तेजी आई है। इससे जाम की स्थिति कुछ कम हुई है, लेकिन अभी भी कई चालक अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक चालक मयंक, धनंजय और आनंद ने बताया कि कई दिनों तक सीमा पर खड़े रहने से उनके सामने खाना, पीने के पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की समस्या बनी रही। लंबे इंतजार के कारण कई चालकों के पास मौजूद पैसे भी खत्म होने की स्थिति में पहुंच गए थे।

भैरहवा भंसार कार्यालय के चीफ हरिहर पौडेल ने बताया कि पार्किंग स्थल में जलभराव और सर्वर की समस्या के कारण परेशानी बढ़ी थी। समस्या को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कस्टम प्रक्रिया को सुचारू रखने के लिए कार्यालय को देर रात तक संचालित किया गया, जिससे वाहनों के प्रवेश में तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed