फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The promptness of the Ghugli station master saved the life of a young man.

Maharajganj News: घुघली स्टेशन मास्टर की तत्परता से बची युवक की जान

Thu, 18 Sep 2025 06:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 18 Sep 2025 06:42 PM IST
विज्ञापन
The promptness of the Ghugli station master saved the life of a young man.
घुघली। घुघली रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब आनंद विहार जाने वाली 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस के प्लेटफार्म पर पहुंचते ही एक युवक अचानक ट्रेन की बोगी के ऊपर चढ़ गया। इसको लेकर यात्री और रेलकर्मी दहशत में आ गए, क्योंकि जरा सी लापरवाही युवक की जान ले सकती थी।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलते ही स्टेशन मास्टर मनोज कुमार पांडेय ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर जाकर युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतरा। युवक की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही थी। पूछताछ में वह बार-बार अलग-अलग बातें कर रहा था। कभी उसने अपना नाम लक्खू और पता ग्राम मालगो, झारखंड बताया, तो कभी खुद को अन्य स्थान का निवासी बताने लगा।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, वह बार-बार होशियारपुर में पिटाई होने की बात दोहरा रहा था, जिसमें उसकी मानसिक अस्थिरता साफ झलक रही थी। युवक की हालत को देखते हुए स्टेशन मास्टर ने तत्काल ड्यूटी पर मौजूद आरपीएफ सिपाही दिनेश चंद्र यादव के हवाले कर दिया। इसके बाद आरपीएफ जवान ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए युवक को कप्तानगंज ले जाकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed