{"_id":"67cf3addbdf5d37c8a0b405b","slug":"the-progress-of-the-country-and-society-is-determined-by-the-volunteers-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-144400-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्वयंसेवकों से ही देश व समाज का तय होता है उत्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्वयंसेवकों से ही देश व समाज का तय होता है उत्थान
Tue, 11 Mar 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी काॅलेज मथुरानगर में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में स्वयं सेवकों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि प्रबंधक व पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के तीनों ईकाई के स्वयंसेवकों के बेहतर कार्य के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों से देश व समाज का उत्थान तय होता हैं। शिविर में सिखाई गई बातों को जीवन में उतारे।
विशिष्ट अतिथि डॉ. अभिमन्यु शर्मा ने कहा कि युवाओं को सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। डॉ. संजय कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों को आत्मसात करने की बात कही। डॉ. यशवंत सिंह ने कहा कि युवा ही देश व समाज की दिशा निश्चित करते हैं। युवा देश के भविष्य हैं। डॉ. प्रमोद चौरसिया ने मानव सेवा को राष्ट्र सेवा बताया। डॉ. मुरलीधर जायसवाल ने कहा कि जागरूक युवा ही देश का नवनिर्माण कर सकता है।ा