फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The progress of Mithora and Lakshmipur blocks in making model villages is disappointing.

Maharajganj News: मॉडल गांव बनाने में मिठौरा व लक्ष्मीपुर ब्लॉक की प्रगति निराशाजनक

Wed, 13 Sep 2023 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
The progress of Mithora and Lakshmipur blocks in making model villages is disappointing.
महराजगंज। जिले में ग्राम पंचायतों का मॉडल बनाने के लिए भले ही कवॉयद प्रारंभ की गई है, मगर अभी भी लक्ष्मीपुर व मिठौरा ब्लॉक में एक भी गांव को मॉडल नहीं बनाया जा सका है। वंचित दोनों ब्लॉकों के गांवों को मॉडल बनाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले के 12 ब्लॉकों में स्थित सभी 882 ग्राम पंचायतों को चरणवार मॉडल बनाने का कार्य किया जाना है। इसके लिए ग्राम पंचायतों को चुनते हुए कार्य भी प्रारंभ किया गया, मगर दुर्भाग्य है कि लक्ष्मीपुर व मिठौरा ब्लॉक में अभी एक भी गांव मॉडल बनने की तरफ अग्रसर नहीं हो सका। सदर में पांच, परतावल व घुघली में एक-एक, निचलौल, नौतनवां, फरेंदा व धानी में दो-दो, पनियरा व सिसवा में चार-चार एवं बृजमनगंज में छह गांवों को मॉडल बनाने की दिशा में पहल की जा रही है। इन गांवों के मॉडल बनने के बाद अन्य गांवों को मॉडल बनाने का कार्य किया जाएगा। इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास ने बताया कि ग्राम पंचायतों को स्वच्छता व विकास के बिंदु पर माॅडल बनाया जाएगा। ग्राम प्रधान व सचिव को कार्य तेज करने के निर्देश दिए जाएंगे। लक्ष्मीपुर व मिठौरा ब्लॉक में कार्य की प्रगति बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed