{"_id":"65abbd8a4f57af259e0fec28","slug":"the-procession-took-place-with-much-fanfare-the-atmosphere-echoed-with-shouts-of-joy-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-14254-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: धूमधाम से निकली शोभायात्रा, जयघोष से गूंजा वातावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: धूमधाम से निकली शोभायात्रा, जयघोष से गूंजा वातावरण
Sat, 20 Jan 2024 06:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 20 Jan 2024 06:03 PM IST
विज्ञापन
नौतनवां। मां बनैलिया मंदिर के 33वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर शनिवार की सुबह श्रद्धालुओं ने माता की सवारी निकाली। ढोल-नगाड़ों के साथ मां के जयघोष के बीच निकली शोभायात्रा में नगर के अलावा आसपास एवं पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के भी सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिरकत की। शोभायात्रा में रथ पर सजाई गई मां बनैलिया व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
मां बनैलिया की प्रमुख झांकी के पीछे महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की टोली भजन-कीर्तन करते हुए जयकारा लगाते चल रही थी। जयकारों से नगर भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में राम-सीता, मां दुर्गा, राधा-कृष्ण, मां कालिका, शेषनाग, राम-सीता व हनुमान, नंदी पर सवार शिव-पार्वती आदि झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कलाकारों ने शिव तांडव से सबका मन मोह लिया।
मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा खनुआ चौराहा, गांधी चौक, जयहिंद चौराहा, जायसवाल मोहल्ला, स्टेशन चौराहा, घंटाघर चौक होते हुए वापस मंदिर परिसर में पहुंची। यहां मां की भव्य आरती के उपरांत श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। नगर भ्रमण के लिए निकाली गई शोभायात्रा का श्रद्धालुओं ने चौक-चौराहों पर तोरणद्वार बना पुष्पवर्षा करते हुए स्वागत कर लोगों में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर विधायक ऋषि त्रिपाठी, चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, मंदिर समिति के संरक्षक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह, अध्यक्ष मनीष वर्मा, पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान, नंदलाल जायसवाल, सुधाकर जायसवाल, प्रबंधक ऋषिराम थापा, पुजारी जितेंद्र पांडेय मौजूद रहे।