{"_id":"69a35c4bf54fc8ca0c0d9a4b","slug":"the-procession-of-shri-shyam-festival-was-taken-out-with-cheers-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-172514-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जयघोष के साथ निकाली गई श्रीश्याम महोत्सव की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जयघोष के साथ निकाली गई श्रीश्याम महोत्सव की शोभायात्रा
विज्ञापन
श्याम के जयघोष से भक्तिमय हुआ कस्बा
महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज में शनिवार की दोपहर छठवें साल श्रीश्याम की निशान शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान हारे का सहारा, श्याम बाबू हमारा का नारा गूंजता रहा।
शोभायात्रा बृजमनगंज के रामलीला मैदान स्थित शिव मंदिर से शुरू होकर नगर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित ठाकुरद्वारा, कोल्हुई रोड तिराहा स्थित श्रीकाली माता मंदिर, गल्ला मंडी, मेन रोड, धानी रोड तिराहा, प्राइमरी स्कूल सहित विभिन्न स्थानों से होते हुए वापस श्रीश्याम मंदिर पहुंची। वहां पूजा अर्चना के बाद वापस रामलीला पड़ाव पर पहुंचकर समाप्त हुई।
यात्रा में ढोल-नगाड़े के साथ बजरंग बली हनुमान की झांकी भी प्रस्तुत की गई। इस दौरान श्रीश्याम के जयघोष से पूरा कस्बा गुंजायमान हो गया। निशान शोभायात्रा में कस्बे के व्यवसायियों सहित महिलाओं-बच्चों और आसपास के गांव के लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान लोगों ने अबीर गुलाल की वर्षा की। खाटू वाले श्रीश्याम तेरे प्रेमियों का तुझसे है कहना, हर वर्ष यू ही हम भक्तों से मिलने आते रहना के गीत गाते रहे।
विज्ञापन
शोभायात्रा में नटवर गोयल, कुंदन, चंदन, आदित्य, नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। देर शाम खाटू श्याम को छप्पन भोग अर्पित किया गया, जिसके बाद भजन संध्या व नृत्य नाटिका का आयोजन किया गया।