{"_id":"67b4a317cb195d42e70a9947","slug":"the-prestige-of-the-district-increased-sanchi-was-honoured-in-kalagram-maharajganj-news-c-206-1-go11002-142946-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बढ़ा जनपद का मान, सांची का कलाग्राम में सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बढ़ा जनपद का मान, सांची का कलाग्राम में सम्मान
Tue, 18 Feb 2025 08:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 18 Feb 2025 08:41 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। प्रयागराज महाकुंभ के कला ग्राम यमुना पंडाल सेक्टर-7 में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जनपद में सिसवा की सांची को पुरस्कृत किया गया। मंगलवार को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सांची का शास्त्रीय कथक देख लोग आश्चर्य में पड़ गए।
आठ साल की सांची बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। संस्कृत में संभाषण, मुक्केबाजी और ताइक्वांडो की उम्दा खिलाड़ी होने के साथ-साथ वह कथक नृत्य में भी आगे हैं। बीते माह उन्हें राष्ट्रीय बाल पुरस्कार राष्ट्रपति के हाथों मिला तो वह पूरे देश में ख्यातिलब्ध हो गईं।
बीते दिनों महाकुंभ के आमंत्रण पर वह प्रयागराज गईं जहां उन्होंने बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाकर सभी को अपना मुरीद बना लिया। सांची के साथ गईं मां स्तुति ने बताया कि सांची के नृत्य की काफी सराहना हुई और उसे प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत भी किया गया। महाकुंभ की पवित्र माटी से मिला सम्मान सांची को उर्जावान बनाएगा। संवाद