{"_id":"6a5be6aee30555855f0cec0a","slug":"the-police-have-sought-details-of-the-bank-accounts-of-the-accused-businessman-and-the-young-scientist-maharajganj-news-c-7-1-gkp1056-1390614-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पुलिस ने आरोपी कारोबारी और युवा वैज्ञानिक के बैंक खातों का मांगा ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पुलिस ने आरोपी कारोबारी और युवा वैज्ञानिक के बैंक खातों का मांगा ब्योरा
विज्ञापन
महराजगंज के युवा वैज्ञानिक की मौत का मामला
आरोपियों को नोटिस देकर होगी पूछताछ, दर्ज होंगे बयान
लखनऊ/महराजगंज। सिसवा के युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के विवेचना शुरू कर दी है। विभूतिखंड पुलिस ने राहुल के भाई रोहित से उनके बैंक खातों का ब्योरा मांगा है। साथ ही आरोपी चंद्रभूषण मिश्र के बैंक खाते भी खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस को राहुल के फोन से कई अहम साक्ष्य मिले हैं। इसमें राहुल और आरोपी चंद्रभूषण की बातचीत का डाटा शामिल है। छानबीन में व्हाट्सएप पर रुपयों के लेनदेन का जिक्र सामने आया है। इंस्पेक्टर उपेन्द्र सिंह के अनुसार चंद्रभूषण ने बताया कि राहुल ने उन्हें सत्ता पक्ष के नेताओं के साथ की तस्वीरें भेजी थीं। पुलिस चंद्रभूषण, उनके दो बेटों और बेटी को नोटिस भेजेगी। इसके बाद सभी से पूछताछ कर बयान दर्ज किए जाएंगे। इस पूरे मामले में एक सेवानिवृत्त अधिकारी का नाम भी सामने आया है, जिनसे पुलिस जानकारी लेगी।
शिक्षा संस्थान के शिक्षकों पर भी आरोप
राहुल की मां और बहन ने दो शिक्षा संस्थानों के शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार, राहुल पिछले कई माह से मानसिक प्रताड़ना झेल रहे थे। राहुल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर सुरक्षा की मांग भी की थी। पुलिस वायरल पोस्ट की पुष्टि कर उसे विवेचना में शामिल करेगी। बस्ती पुलिस से भी जांच आख्या मंगाई जाएगी, ताकि राहुल की शिकायत दर्ज न होने और उन पर हुई एफआईआर की छानबीन हो सके।
विज्ञापन
मंगलवार को विभूतिखंड के नोवोटेल होटल में युवा वैज्ञानिक राहुल का शव मिला था। राहुल के भाई रोहित ने नोएडा में रहने वाले कारोबारी चंद्रभूषण मिश्र, उनके बेटे तपिश, उदित और बेटी तारिणी पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।