फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The police have conducted patrols and appealed to the public to celebrate the festival peacefully.

Maharajganj News: त्योहारों के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Mon, 19 Oct 2026 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
The police have conducted patrols and appealed to the public to celebrate the festival peacefully.
सोनौली। दशहरा, दिवाली व छठ पर्व को लेकर भारत-नेपाल की सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। सीमावर्ती गांव और पगडंडियों पर एसएसबी के जवानों ने दिन व रात में गश्त बढ़ा दी है। सीमा पर सीसीटीवी से भी नजर रखी जा रही है। जगह-जगह पेट्रोलिंग की जा रही है, ताकि कोई भी असामाजिक तत्व पर्व में खलल न डालने पाए।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर कोतवाली क्षेत्र के सीमावर्ती गांव में सोनौली पुलिस और एसएसबी की 66 वीं व 22वीं वाहिनी के जवानों ने रविवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया और नेपाल से आने वाले यात्रियों की जांच की। सीमा पर सोनौली जैसे प्रमुख द्वार के अलावा खनुवा, भगवानपुर की खुली सीमा के पगडंडी रास्तों पर भी सघन जांच व तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने पेट्रोलिंग करके लोगों से शांति पूर्वक त्योहार मनाने की अपील की है। किसी तरह से कोई देश विरोधी तत्व भारत में प्रवेश न कर सके, इसको लेकर एसएसबी को भी अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी किया गया है। भारत-नेपाल सीमावर्ती गांवों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। नेपाल से आने और जाने वाले यात्रियों से सीमा के मुख्य गेट पर कड़ी पूछताछ की जा रही है। भारत-नेपाल की सीमा पर स्थानीय प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। उनसे हर पल की जानकारी ली जा रही है। पुलिस सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखे हुए है। सीमा पर आने-जाने वाले लोगों की गहन तलाशी लेकर परिचय पत्र देखने के बाद ही भारत से नेपाल और नेपाल से भारत में आने की अनुमति मिल रही है।

क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य सीमा सहित सीमावर्ती क्षेत्र के गांवों में पैदल गश्त कर जांच अभियान चलाया गया है। साथ ही 24 सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed