{"_id":"6a189f92aefcda90df0df1d0","slug":"the-police-found-the-missing-child-within-a-few-hours-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-178203-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लापता मासूम को पुलिस ने कुछ ही घंटों में खोज निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लापता मासूम को पुलिस ने कुछ ही घंटों में खोज निकाला
विज्ञापन
मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पतरेंगवा गांव में अपने ननिहाल आया चार वर्षीय मासूम अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद जब बच्चे का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने सिंदुरिया थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार, कुशीनगर निवासी रिमझिम पत्नी धर्मबीर का चार वर्षीय पुत्र ऋषभ अपने ननिहाल पतरेंगवा आया हुआ था। शुक्रवार की सुबह वह अचानक घर से कहीं निकल गया। काफी देर तक बच्चे के दिखाई न देने पर परिजन घबरा गए और गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजन सिंदुरिया थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी।
थानाध्यक्ष विशाल शुक्ला ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित कर बच्चे की तलाश शुरू कराई। इसी दौरान बच्चा निचलौल रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास मिला।