{"_id":"68a8da293d7b4fa53a0aea18","slug":"the-pilgrimage-took-place-on-the-trail-of-rani-sati-dadi-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-157684-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: राणी सती दादी की निशान यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: राणी सती दादी की निशान यात्रा निकाली
विज्ञापन
राणी सती दादी की शोभायात्रा निकालते मारवाणी समाज के लोग।
नौतनवा। भादो अमावस्या के उपलक्ष्य में शुक्रवार की सुबह मारवाड़ी समाज की ओर से राणी सती दादी की निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की टोली कीर्तन व जयकारों के बीच थिरकते हुए चल रही थी। उनके भक्तिमय जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा।
कस्बे के गायत्री मंदिर से निकाली गई निशान यात्रा जायसवाल मोहल्ला, हनुमान चौक, काली मंदिर रोड, पुराना नौतनवा, स्टेशन चौराहा, घंटाघर चौक, अस्पताल तिराहा, जयहिंद चौराहा, गांधी चौक होते हुए श्रीश्याम शक्ति धाम मंदिर पहुंची।
यहां श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक खाटू श्याम को निशान अर्पित कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पवन बेरीवाल, इंदू गोयल, मनीषा तुलस्यान, अनिल तुलस्यान, अनुभव तुलस्यान, सुनीता बेरीवाला, रुचि पोद्दार, सुरेंद्र कुमार व अन्य मौजूद रहे। संवाद