फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The patient created a ruckus

Maharajganj News: बाहर से जांच कराने पर मरीज ने किया हंगामा

Tue, 23 May 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 23 May 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
The patient created a ruckus
लक्ष्मीपुर। सीएचसी लक्ष्मीपुर में सोमवार की सुबह बाहर से जांच कराने पर मरीज व तीमारदारों ने हंगामा किया। इससे स्वास्थ्य कर्मी सकते में आ गए। विरोध करने वालों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत सिसवनिया विशुन निवासी पूनम (25) रविवार की शाम को घर पर करंट की चपेट में आकर झुलस गईं। परिजनों ने लक्ष्मीपुर सीएचसी पर इलाज के लिए भर्ती कराया। इलाज के दौरान चिकित्सक ने कुछ जरूरी जांच के लिए लिखा। सोमवार सुबह जब रिपोर्ट के लिए मरीज पहुंचा तो 1200 रुपये जांच के नाम पर मांगे गए। यह सुनकर परिजनों के पैर से जमीन खिसक गई और विरोध जताने लगे। पीड़िता पूनम का कहना है कि जब सब जांच बाहर से कराना है तो सरकारी अस्पताल का क्या मतलब है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विपिन शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed