फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The pace of construction of a park costing Rs 53 lakh in the city is slow.

Maharajganj News: शहर में 53 लाख से बन रहे पार्क की रफ्तार धीमी

Fri, 17 May 2024 04:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 17 May 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
The pace of construction of a park costing Rs 53 lakh in the city is slow.

विज्ञापन
महराजगंज। सक्सेना चौक के पीछे नगर पालिका का पार्क लगभग तीन माह से बन रहा है, लेकिन अब तक 53 लाख रुपये से बन रहे पार्क में बाउंड्रीवाल बनाकर सिर्फ मिट्टी ही डाली जा सकी है। अब तक न तो औषधीय पौधों को रोपा गया है और न ही फूल पत्तियों को लगाने का कार्य हो सका है। नगर पालिका प्रशासन 15 दिन में काम पूरा कराने की बात कह रहा है। लोगों का कहना है कि अब तक पर्याप्त मिट्टी ही पार्क में नहीं बिछाई गई तो बाकी कार्य इतनी जल्दी कैसे होंगे।

नगर पालिका की ओर से पार्क बनाने के लिए भूमि चिन्हित हुई, फिर इस भूमि को विकसित करने की तैयारी 3 माह से शुरू हुई। पहले दौर में बाउंड्रीवाल कराकर मिट्टी डाली गई। यहां योगाभ्यास के लिए, खेलकूद और अलग-अलग कार्नर बनने थे, लेकिन तीन माह बाद भी सिर्फ मिट्टी व कुछ ऊंचाई तक बाउंड्रीवाल बनाकर छोड़ दिया गया। गाय बकरियां इसे अपना ठिकाना बनाए हुए हैं। ईओ नगर पालिका आलोक कुमार ने बताया कि 15 दिन में यह पार्क जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed