फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The opposition has betrayed the rights of millions of women in the country.

Maharajganj News: देश की करोड़ों महिलाओं के अधिकारों के साथ विपक्ष ने किया विश्वासघात

Mon, 27 Apr 2026 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
The opposition has betrayed the rights of millions of women in the country.
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने जिला पंचायत सभागार में की पत्रकार वार्ता
विज्ञापन

विपक्षी दलों कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके के रुख को बताया महिला विरोधी
महराजगंज। भाजपा महिला सशक्तिकरण और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी। यह बातें भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने जिला पंचायत सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि 16 और 17 अप्रैल को संसद में संविधान 131वां संशोधन विधेयक, परिसीमन विधेयक और केंद्र शासित प्रदेश कानून विधेयक पर हुई चर्चा देश के लोकतांत्रिक भविष्य और महिलाओं की भागीदारी से जुड़ा एक ऐतिहासिक अवसर था। लेकिन इन विधेयकों पर विपक्षी दलों कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके के रुख ने उनकी महिला विरोधी मानसिकता को उजागर कर दिया।
विज्ञापन


सहजानंद राय ने आरोप लगाया कि इन दलों ने केवल विधेयकों का विरोध नहीं किया बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं के अधिकारों के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा धर्म आधारित आरक्षण की मांग उठाना असंवैधानिक और खतरनाक है क्योंकि भारतीय संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण की अनुमति नहीं देता। वहीं, टीएमसी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो पार्टी अपने राज्य में महिलाओं की आवाज दबाती है, वह संसद में लोकतंत्र की बात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का क्रियान्वयन परिसीमन प्रक्रिया से सीधे जुड़ा है, इसलिए इन विधेयकों का विरोध वास्तव में महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित करने का प्रयास है। भाजपा नेता ने कहा कि विपक्ष तकनीकी बहानों से जनता को भ्रमित करना चाहता है लेकिन देश की महिलाएं अब जागरूक हैं।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और महिला विरोधी ताकतों का मजबूती से मुकाबला करेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय, जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य, रीतू शाही, डॉ. फरीदा ईरम, वंदना तिवारी, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया और बबलू यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed