फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The number of tourists visiting Nepal on the new year increased

नववर्ष पर नेपाल जाने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ी

Thu, 30 Dec 2021 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
The number of tourists visiting Nepal on the new year increased
नववर्ष पर नेपाल जाने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ी
विज्ञापन

भैरहवां। नववर्ष पर भारत से नेपाल जाने वाले पर्यटकों की संख्या अचानक बढ़ गई। बृहस्पतिवार को सोनौली सीमा के रास्ते नेपाल जाने वाले पर्यटक अपने वाहनों की बेलहिया कार्यालय पर सुविधा व भंसार कराने के लिए सुबह छह बजे से ही कतार में दिखे। वे अपनी गाड़ी का पेपर तैयार कराते नजर आए।
भंसार कर्मचारी का कहना है कि बृहस्पतिवार को दो और चार पहिया करीब छह सौ वाहनों का भंसार पेपर बनाया गया है। राजस्थान से आए सुनील कुमार अपने परिवार के साथ पोखरा के लिए घूमने निकले। उनका कहना है कि बेलहिया कई ट्रेवल एजेंसियों में हम गए, लेकिन नामी होटल पहले से ही बुक होने की बात कही गई।
विज्ञापन

अन्य होटल के कमरों का रेट पहली की अपेक्षा दो गुना बताया गया। लखनऊ से आए संदीप अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल का कहना था कि वे नव वर्ष पर काठमांडू घूमने के लिए जा रहे हैं। उन्हें कार बुक करनी थी। ट्रेवल एजेंसी से कार के किराए का पता करने के बाद पता चला कि आम दिनों की तुलना में आज दोगुने रेट में तय करके जाना पड़ेगा। वाराणसी से आए अनिल मल्होत्रा अपने परिवार के साथ नेपाल के चितवन घूमने के लिए जा रहे थे। वह बेलहिया में बस स्टेशन पर बस का इंतजार पिछले पांच घंटे से कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed