फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The night passed awake, the leopard seemed to come at every sound.

Maharajganj News: जागते कटी रात, हर आहट पर लगा आ गया तेंदुआ

Tue, 13 Jan 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
The night passed awake, the leopard seemed to come at every sound.
ड्रोन से तेदुएं की तलाश करती वन विभाग की टीम। 
महराजगंज। मधवलिया वन रेंज के बेलहिया गांव के पश्चिम में खेत में तेंदुए ने हमला कर पांच लोगों को घायल कर दिया था। हमला करने के बाद तेंदुआ झाड़ियों में छिप गया था। घटना के बाद से ही गांव में दहशत का मौहाल है। रविवार की रात लोगों ने जागते हुए सतर्कता में गुजार दी। सोमवार की सुबह भी दहशत बरकरार रही। ज्यादातर लोग खेत की ओर से काम करने नहीं गए। वन कर्मियों ने तेंदुए के जंगल की ओर से जाने का अनुमान लगाया है। टीम निगरानी में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर में बेलहिया गांव में कुछ लोग मुख्य सड़क पर दिखे। सभी लोग तेंदुए के हमले की चर्चा कर रहे थे। लोग तेंदुए के फिर हमला करने की आशंका से डरे हुए हैं और सुरक्षा के लिए सतर्कता बरत रहे हैं। दिनेश यादव ने बताया कि गांव मधवलिया वन रेंज के घने जंगलों और नेपाल से निकलने वाली नदी से घिरा हुआ है। शिकार की तलाश में आबादी के ओर रुख कर सिवान में पहुंचे एक तेंदुए ने 11 जनवरी की शाम को खेत की ओर निकले पांच लोगों पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों की चीख पुकार और निगरानी के बाद भी तेंदुआ जंगल की ओर नहीं लौटा और आबादी से कुछ दूर स्थित एक पोखरी पर उगी झाड़ियों के बीच जाकर छिप गया।
विज्ञापन

आशंका है कि तेंदुआ अभी भी आबादी के इर्दगिर्द सिवान में फसलों और झाड़ियों के बीच चहलकदमी कर रहा है। पूरी रात पुलिस और वन विभाग की टीम लगातार तेंदुए को लेकर सतर्क रही। वहीं ग्रामीण भी पूरी रात जागते रहे। प्रदीप विश्वकर्मा, सुरेंद्र राजभर, जोखई राजभर, अजय चौधरी, भुअर चौधरी, राम सावर आदि ने बताया कि रात में नींद नहीं लगी। टार्च लेकर एक कमरे में खिड़की के रास्ते निगरानी की जा रही थी। सुबह होने के बाद कुछ देर सोए। मधवलिया प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि तेंदुए की तलाश में वन विभाग के साथ ही पुलिस टीम जुटी हुई है। तेंदुए की लोकेशन मिलने के बाद टीम की ओर से रेस्क्यू के लिए पिंजड़ा लगाया जाएगा। हालांकि सोमवार पूरे दिन तेदुआ दिखाई नहीं दिया। तेंदुए की पदचिह्न से भी उसकी तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है। इस बीच ग्रामीणों को वन्य जीव से सुरक्षित रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। रात में गांव से बाहर न जाने के लिए सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घने जंगलों के बीच रहना पसंद करते है तेंदुए : वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के मैनेजर अरशद हुसैन ने बताया कि तेंदुए खुले घास के मैदानों या आबादी वाले क्षेत्रों से बचते हुए घने जंगल वाले क्षेत्रों में रहना पसंद करते हैं। वे गर्म और ठंडी दोनों जलवायु में रह सकते हैं। तेंदुए मांसाहारी जानवर हैं और वे ताजा मांस ही खाना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed