{"_id":"68fa8848b70aba12cf0a747b","slug":"the-new-generation-performed-godhan-puja-with-tradition-and-enthusiasm-maharajganj-news-c-206-1-go11002-162379-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नई पीढ़ी ने परंपरा और उत्साह के साथ की गोधन पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नई पीढ़ी ने परंपरा और उत्साह के साथ की गोधन पूजा
विज्ञापन
वीरबहादुर नगर में गोधन कूटती महिलाए और युवतियां।
महराजगंज। आधुनिकता के दौर में जनपद में गोधन कूटने की परंपरा आज भी कायम है। वीर बहादुर नगर वार्ड में स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर में गोधन की आकृति निर्मित कर महिलाओं व युवतियों ने गीत गाकर गोधन की कुटाई मूसल से की।
गोधन कूटने का रस्म पूरा करने के बाद महिलाओं को कसार (नए चावल आटा, गुड़ व मेवा मिश्रण से तैयार एक प्रकार का लड्डू मिष्ठान) वितरित कर मुंह मीठा कराया गया।
महिलाओं ने ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर की कच्ची भूमि का लेपन गाय के गोबर से कराया। बड़े डील-डौल के एक पुरुष आकृति का निर्माण गाय के गोबर से करने के बाद महिलाओं व युवतियों ने इसे मूसल से कूटकर आशीर्वाद मांगा। युवतियों ने इस दौरान परंपरा के प्रति लगाव जाहिर करते हुए उत्साह के साथ गोधन पूजा की।