{"_id":"6acfedf232fcb36fef0b8d54","slug":"the-nepal-police-is-interrogating-the-individual-after-taking-them-into-custody-on-a-five-day-remand-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-187169-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 36 किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार, भारत भेजने की थी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 36 किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार, भारत भेजने की थी तैयारी
विज्ञापन
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा के रास्ते मादक पदार्थों की तस्करी की आशंका के बीच नेपाल के रूपनदेही जिले में पुलिस ने 36 किलोग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बुटवल उपमहानगर पालिका के वार्ड नंबर-9 स्थित नए बस पार्क से पकड़ा गया। बरामद मादक पदार्थ को भारत भेजने की योजना थी।
नेपाल पुलिस के अनुसार, बुधवार की सुबह मादक पदार्थों की तस्करी की गोपनीय सूचना मिलने के बाद बुटवल स्थित क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय की टीम ने नए बस पार्क में निगरानी और जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पाल्पा जिले के रामपुर नगरपालिका-9 निवासी 53 वर्षीय लुक बहादुर राखल को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से चरस जैसा दिखने वाला करीब 36 किलोग्राम पदार्थ बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर बरामद पदार्थ के संबंध में जांच शुरू की। उसे रूपनदेही जिला न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने मादक पदार्थ नियंत्रण अधिनियम के तहत मामले की जांच के लिए पांच दिन की रिमांड की अनुमति दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मादक पदार्थ के स्रोत, तस्करी के नेटवर्क व इसे भारत भेजने की कथित योजना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। रूपनदेही के डीएसपी कृष्ण कुमार चंद ने बताया कि 36 किलो चरस बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।