{"_id":"6a949196b0c631c0bd0b47a8","slug":"the-nepal-administration-returned-relief-supplies-from-a-non-governmental-organization-based-in-haryana-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-184235-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल प्रशासन ने हरियाणा की गैर-सरकारी संस्था की राहत सामग्री वापस की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल प्रशासन ने हरियाणा की गैर-सरकारी संस्था की राहत सामग्री वापस की
विज्ञापन
सोनौली सीमा के रास्ते नेपाल में प्रवेश करना चाहती थी टीम
नेपाल गृह मंत्रालय से अनुमति पत्र संस्थाओं को ही मिल रही अनुमति
सोनौली। हरियाणा की एक गैर-सरकारी संस्था की टीम को रविवार दोपहर राहत सामग्री के साथ नेपाल में प्रवेश नहीं मिला। जल प्रलय से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सामग्री ले जा रहे लोगों को नेपाल शासन ने अनुमति नहीं दी।
जानकारी के मुताबिक बताया गया कि नेपाल में भंसार (कस्टम ड्यूटी) प्रक्रिया के कारण राहत सामग्री ले जाने के लिए विशेष अनुमति आवश्यक है। केवल उन्हीं संस्थाओं को राहत सामग्री के साथ प्रवेश की अनुमति दी जा रही है, जिनके पास नेपाल गृह मंत्रालय का अनुमति पत्र है। हरियाणा के हेमानगर निवासी संस्था के प्रतिनिधि अपनी टीम के साथ दवाइयां, मेडिकल किट सहित अन्य आवश्यक राहत सामग्री लेकर नेपाल के बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच वितरण के लिए रवाना हुए थे।
टीम सोनौली सीमा के रास्ते नेपाल में प्रवेश करना चाहती थी लेकिन नेपाल प्रशासन ने राहत सामग्री के साथ प्रवेश की अनुमति देने से इनकार कर दिया। संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं मिलने के कारण उन्हें राहत सामग्री सोनौली में ही रखनी पड़ रही है। नेपाल प्रशासन की ओर से उन्हें बताया गया कि यदि वे राहत सामग्री दान करना चाहते हैं तो नेपाल के भीतर आवश्यक सामान खरीदकर प्रभावित लोगों में वितरित कर सकते हैं अथवा नेपाल गृह मंत्रालय से अनुमति पत्र प्राप्त कर राहत सामग्री लेकर आएं।