फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The Narayani canal's pontoon bridge is without railings, risking accidents.

Maharajganj News: नारायणी रजवाहे का पीपा पुल रेलिंग विहीन, दुर्घटना की आशंका

Tue, 05 May 2026 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
The Narayani canal's pontoon bridge is without railings, risking accidents.
शिकारपुर के कोदईला में नारायणी नहर पर रेलिंग विहीन पीपा पुल। 
शिकारपुर होकर आगे बढ़ती है नहर, देवरिया तक देती सहूलियत
विज्ञापन


शिकारपुर। नेपाल से निकली नारायणी नदी जनपद होते हुए बिहार चली जाती है। इस नदी से निकली नारायणी नहर शिकारपुर होते हुए देवरिया जनपद की सीमा तक जाती है। जनपद में कुछ जगहों पर इस नहर के एक से दूसरे हिस्से तक जाने के लिए आज भी पीपा पुल का उपयोग हो रहा है। कुछ पुल रेलिंग विहीन होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
शिकारपुर के पश्चिम कोदईला के पास लगभग 10 वर्ष पहले निर्मित नहर पर पीपा पुल रेलिंग विहीन है। रेलिंग नहीं होने से राहगीरों को हमेशा दुर्घटना की आशंका रहती है। बीते वर्ष इस पुल पर रेलिंग न होने के चलते बाइक सवार एक युवक दुर्घटना का शिकार हो गया था। लेकिन विभाग ने चुप्पी साध रखी। आज भी पीपा पुल रेलिंग विहीन है। क्षेत्र के रामवृक्ष मोदनवाल, मुकेश गुप्ता, निहाल जायसवाल व राम नयन ने बताया कि रेलिंग न रहने से पीपा पुल से आने जाने में डर रहता है। जब पानी नहर में छोड़ा जाता है उसके वेग से पुल को नुकसान होने की आशंका बनी रहती है। इस दौरान लोग पीपा पुल का उपयोग करने से डरते हैं। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार रेलिंग लगाने की मांग की जा चुकी लेकिन विभाग के जिम्मेदार मौन हैं।
विज्ञापन




वर्जन

नारायणी नदी से निकली नहर शाखा में कुछ स्थानों पर ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखकर पीपा पुल बना दिया गया था। जिससे बारिश में किसानों को लंबा चक्कर लगाकर पक्के पुल से आवागमन न करना पड़े। इस पुल का उपयोग पहले की अपेक्षा बढ़ा है। इसे ध्यान में रखकर प्राक्लन शासन को भेजा जाएगा, जिससे इस पर सुरक्षा के इंतजाम किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


-संजय वर्मा, अधिशासी अभियंता, नारायणी नहर शाखा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed