फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The names of defaulters will be made public, hoardings will be put up in the tehsil

Maharajganj News: सार्वजनिक होगा बकाएदारों का नाम, तहसील में लगेगी होर्डिंग

Thu, 29 May 2025 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The names of defaulters will be made public, hoardings will be put up in the tehsil
- राजस्व कर वसूली के लिए टॉप-10 बकाएदारों पर कसेगा शिकंजा
विज्ञापन

- वसूली के लिए नौतनवा तहसील मुख्यालय पर नौ नियमित तथा नौ सामयिक अमीन हैं तैनात

नौतनवा। तहसील क्षेत्र के 10 बड़े बकाएदारों से करीब 52 लाख रुपयों की राजस्व कर की वसूली के लिए जिम्मेदार पिछले कई महीनों से परेशान हैं। नोटिस व आरसी जारी के बावजूद बकाएदार भुगतान करने में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। तहसील के जिम्मेदार टाॅप-10 की सूची में शुमार बकाएदारों के नाम, पते, मद का प्रकार, बकाया धनराशि, वसूली में लगाए गए अमीन तथा उनके मोबाइल नंबर को सार्वजनिक कर उक्त बिंदुओं को अंकित करते हुए तहसील परिसर में एक होर्डिंग बोर्ड भी लगाने की तैयारी है।
नए सत्र के 10 बड़े बकाएदारों पर बैंक एवं स्टांप ऋण का कुल 52 लाख 19 हजार 135 रुपयों का राजस्व का बकाया है। इसकी वसूली के लिए नौतनवा तहसील मुख्यालय पर नौ नियमित तथा नौ सामयिक अमीन लगाए गए हैं। बीते कुछ महीनों के भीतर कई बार अमीन बकाएदारों के घर पहुंचे। नोटिस और वारंट भी जारी किया गया, लेकिन उनपर इसका कोई असर नहीं पड़ा। लापरवाही को देखते हुए अब नए सत्र के इन बड़े बकाएदारों की सूची भी तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि राजस्व की वसूली में प्रगति लाने के लिए अमीनों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। नोटिस जारी करने के बावजूद कर जमा करने में कोई रुचि न लेने वाले बकाएदारों को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही इनकी सूची सार्वजनिक कर इनके चल व अचल संपत्ति की कुर्की एवं उसकी नीलामी की अग्रिम प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed