फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The mystery of the innocent's disappearance remains...the police is considering the animal as a suspect while the forest department is considering it a suspect

Maharajganj News: मासूम के लापता होने का रहस्य कायम...पुलिस जानवर तो वन विभाग मान रहा संदिग्ध

Wed, 26 Mar 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 26 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The mystery of the innocent's disappearance remains...the police is considering the animal as a suspect while the forest department is considering it a suspect
गुमसूम बैठा मासूम का परिवार। 
नौतनवा। थाना क्षेत्र के धोतिअहवा गांव से दुधमुहे बच्चे के लापता होने की गुत्थी नहीं सुलझ सकी। पुलिस जानवर के ले जाने की बात कह रही तो वहीं वन विभाग इसे संदिग्ध मान रहा है।
विज्ञापन

इधर, बच्चे का पता नहीं चलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलवार को पूरे दिन गांव में बच्चे के लापता होने की चर्चा होती रही। नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव धोतिअहवा से रविवार की भोर में करीब 3 बजे बच्चे के गायब होने के मामले को लेकर लोगों में चर्चा है कि आखिर बच्चा कैसे गायब हुआ।
विज्ञापन

बच्चे की मां रेशमा का कहना है कि बच्चे को जंगली जानवर ले गया, जबकि पति का कहना है कि वह बगल में सोया था, लेकिन उन्हें पता नहीं चल पाया कि बच्चे को जानवर ले गया या कोई और। रेशमा की सास बिंदु का कहना है कि उन्हें किसी पर शक नहीं है और न ही किसी से कोई विवाद है। बताया कि वह बड़े बेटे के साथ अलग रहती हैं। एक वर्ष हुआ उनका छोटा बेटा राममूरत मौर्य गैर समुदाय की लड़की से शादी कर घर लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके घर कुछ लोगों का आना जाना लगा रहता था। कौन आते थे अलग होने के कारण वह पूछताछ नहीं कर पाती थी। छोटा बेटा राममूरत नशा करता है। घटना के समय वह अपने घर में सोई थी। शोर सुनकर वह जगी तब पता चला बच्चा गायब हो गया। बच्चे के पिता राममूरत मौर्य का कहना है कि घटना के दिन वह अपने ससुराल से देर रात 12 बजे आया था और घर के अंदर चौकी पर बगल में सोया था।
पत्नी के शोर मचाने पर वह भी जग गया, लेकिन वह देख नहीं पाए कि बच्चे को जानवर ले गया कि कोई और। हालांकि गांव चौराहे पर चर्चा हो रही है कि जानवर नहीं ले गया यदि जानवर ले जाता तो कहीं न कहीं उसका कपड़ा या शव बरामद होता। हालांकि पुलिस इस मामले में शांत है वह भी जानवर के ले जाने की बात पर चुप बैठी है। लक्ष्मीपुर रेंजर वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि मौके पर जांच पड़ताल करने में टीम लगी हुई है।
मामला संदिग्ध है क्योंकि यदि जानवर ले जाता तो उसके कपड़े अथवा खून के धब्बे दिखते। दूसरी ओर से पुलिस को यह तहरीर मिली है कि बच्चे को जानवर ले गया है। इसके बाद से जांच कर पुलिस खामोश हो गई है। गांव के लोग इस घटना को बच्चा चोरी व बेचने से जोड़कर देख रहे हैं, लेकिन मामला उलझा होने के कारण कोई सटीक जानकारी नहीं दे रहा है। गांव के लोगों का कहना है कि दूसरे के मामले में ज्यादा कहना ठीक नहीं है। विवाद हो सकता है।

नौतनवा क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। तहरीर में बच्चे को जानवर द्वारा ले जाने की जिक्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed