फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The municipality purchased a mini Poclain for cleaning drains.

Maharajganj News: बस की टक्कर से सवारियों से भरा ऑटो गड्ढे में पलटा, महिला गंभीर

Sat, 22 Aug 2026 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
The municipality purchased a mini Poclain for cleaning drains.
निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर ग्रामसभा ओड़वलिया के पास हुआ हादसा, महिला जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन

निचलौल। निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर ग्रामसभा ओड़वलिया के पास शुक्रवार को बस की टक्कर से सवारियों से भरी ऑटो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे निचलौल सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, पनियरा थाना क्षेत्र की ग्रामसभा रुदलापुरा निवासी बेईला देवी (65) पत्नी असरफी गांव के अन्य लोगों के साथ इटहिया मंदिर में भगवान भोलेनाथ का दर्शन-पूजन करने गई थीं। दर्शन के बाद वह ऑटो से घर लौट रही थीं। इसी दौरान निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर ओड़वलिया के पास पीछे से आ रही बस ने ऑटो में टक्कर मार दिया।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल बेईला देवी को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी निचलौल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम सीएचसी पहुंची थी। घायल महिला का उपचार परिजनों की देखरेख में कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed