फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The Municipal Corporation has taken the responsibility of planting trees on the roadside in the campus.

Gorakhpur News: पौधों से सजेगा डीडीयू, नगर निगम खर्च करेगा 35 लाख-खाली जगहों पर बनेंगे उद्यान

Wed, 11 Mar 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 11 Mar 2026 02:28 AM IST
सार

डॉ. आरआर सिंह ने बताया कि परिसर में खाली जगहों पर उद्यान भी विकसित किए जाएंगे। इसके लिए जगह चिह्नित की जा रही हैं। उद्यान के लिए जगह चिह्नित करने की जिम्मेदारी डॉ. सौरभ सिंह व डॉ. यादवेंद्र सिंह को दी गई है। सड़क किनारे आकर्षक पौधे और उद्यान विकसित हो जाने के बाद परिसर का वातावरण प्राकृतिक होगा।

विज्ञापन
The Municipal Corporation has taken the responsibility of planting trees on the roadside in the campus.
गोरखपुर विश्वविद्यालय( सांकेतिक) - फोटो : डीडीयू सोशल मीडिया पेज

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय आकर्षक पौधों और फूलों से सजेगा। इससे कैंपस का नजारा खूबसूरत तो होगा ही, विद्यार्थियों को प्राकृतिक वातावरण भी मिलेगा। डीडीयू परिसर में पौधे लगाने की जिम्मेदारी नगर निगम ने ली है। इसके लिए 35 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार की गई है।

विज्ञापन


डीडीयू के कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. आरआर सिंह ने बताया कि नई बनी सड़कों के किनारे पाम ट्री समेत विभिन्न प्रजातियों के खूबसूरत पौधे और फूल लगाए जाएंगे। इसके अलावा अच्छी क्वालिटी की घास भी किनारे के हिस्से में लगाई जाएंगी। नगर निगम को इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया था। निगम ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन


खाली जगहों पर बनेंगे उद्यान
डॉ. आरआर सिंह ने बताया कि परिसर में खाली जगहों पर उद्यान भी विकसित किए जाएंगे। इसके लिए जगह चिह्नित की जा रही हैं। उद्यान के लिए जगह चिह्नित करने की जिम्मेदारी डॉ. सौरभ सिंह व डॉ. यादवेंद्र सिंह को दी गई है। सड़क किनारे आकर्षक पौधे और उद्यान विकसित हो जाने के बाद परिसर का वातावरण प्राकृतिक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति ने इस संबंध में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि विद्यार्थियों को स्वच्छ, शांत और प्राकृतिक वातावरण उपलब्ध कराना विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से नगर निगम के सहयोग से चरणबद्ध तरीके से पूरे परिसर का प्राकृतिक सुंदरीकरण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed