फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The miscreants were accused of damaging 300 trees and occupying the farm and ploughing it, an FIR was lodged.

Maharajganj News: दबंगों पर 300 पेड़ क्षतिग्रस्त करने और खेत पर कब्जा कर जोताई का आरोप, प्राथमिकी

Mon, 29 Dec 2025 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The miscreants were accused of damaging 300 trees and occupying the farm and ploughing it, an FIR was lodged.
सदर कोतवाली में पीड़ित ने दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन

एसडीएम सदर की अदालत के फैसले के बाद पीड़ित को मिला था कब्जा

महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुण्डेराकला में निजी भूमि पर लंबे समय से चले आ रहे विवाद ने फिर से तूल पकड़ लिया है। जयकरन यादव ने आरोप लगाया है कि दबंग राजेन्द्र, ज्ञान्ती, चन्दा और एक अज्ञात महिला सहित अन्य लोगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया और 300 यूकेलिप्टस एवं आम के पेड़ों को क्षतिग्रस्त कर दिया।



जयकरन यादव ने बताया कि 1.651 हेक्टेयर से 0.091 हेक्टेयर भूमि उनके नाम राजस्व अभिलेख में दर्ज है। पहले आरोपी पक्ष ने इस पर अवैध कब्जा किया था। इसके खिलाफ उन्होंने एसडीएम सदर की अदालत में वाद दाखिल किया था। अदालत ने 8 मई 2025 को उनके पक्ष में फैसला देते हुए 13 जून 2025 को राजस्व टीम द्वारा कब्जा दिलाया और पिलर-तार से घेराबंदी कराई। इसके बाद उन्होंने धान की बोआई के साथ 300 पेड़ लगाए थे।
विज्ञापन




आरोप है कि 4 दिसंबर 2025 को आरोपियों ने सरकारी निशानदेही तोड़ दी, पेड़ क्षतिग्रस्त कर दिए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। जयकरन यादव ने बताया कि आरोपी लाठी-डंडा लेकर आए और गाली-गलौज करते हुए खेत पर कब्जा करने की बात कही। 14 दिसंबर 2025 को शाम करीब 7 बजे आरोपियों ने जबरन खेत जोत लिया। सुबह खेत पर पहुंचे जयकरन को गाली देते हुए भगा दिया गया। घटना का वीडियो भी उनके पास है। पहले भी मारपीट के मामले दर्ज हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों का हौसला बढ़ा है। पीड़ित ने 23 दिसंबर को थाने में तहरीर दी थी। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया की जयकरन के तहरीर पर राजेन्द्र, ज्ञान्ती, चन्दा समेत एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed