फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The miscreants had drawn their guns

Maharajganj News: बैंक संचालक के सीने पर बदमाशों ने तान दिया था असलहा

Sun, 18 Jun 2023 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 18 Jun 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
The miscreants had drawn their guns
24 घंटे के बाद भी बैंक लुटेरों का पुलिस नहीं लगा पाई सुराग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। निचलौल शहर के घोड़हवा चौराहे पर मिनी बैंक से शुक्रवार को करीब 3: 43 बजे तीन बदमाशों ने असलहे के दम पर नकदी, लैपटॉप और मोबाइल फोन लूट लिया था। शनिवार को 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस बैंक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा सकी। दिन दहाड़े लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश मिनी बैंक संचालक के सीने पर असलहा तान कर फरार हो गए थे।
दरअसल, ग्रामीण क्षेत्र के छोटे और बड़े बैंकों में सुरक्षा का पर्याप्त व्यवस्था न होना लुटेरों के लिए मुफीद साबित हो रहा है। घोड़हवा चौराहे से चौक बाजार जाने वाली सड़क के पूर्वी पटरी के किनारे भारतीय स्टेट बैंक के छोटी शाखा में उस वक्त लूट हुई, जब लोग धूप से बचने के लिए घरों में कैद थे। सड़क पर इक्का-दुक्का लोग दिख रहे थे। बदमाशों ने सड़क के किनारे बाइक खड़ी कर असलहे के साथ बैंक के अंदर आए। फिर संचालक के सीने पर असलहा तानकर लूट की घटना को अंजाम दि या।
विज्ञापन

घटना को अंजाम देने वाले तीनों लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में नवयुवक दिख रहे है। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस को लुटेरों के बारे में अहम सुराग हाथ नहीं लग सका है। पुलिस की छह टीमें संभावित जगहों पर लुटेरों को पड़कने के लिए रवाना हो चुकी है। बदमाशों की तलाश में पूरे रेंज में अलर्ट जारी किया गया है। बावजूद इसके कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



...



वाहनों की तलाशी अभियान तेज



घोड़हवा चौराहे पर बैंक लूट की घटना के बाद पुलिस ने दोपहिया वाहनों और संदिग्धों की तलाशी का अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को शहर के मेन तिराहा, सिसवा मार्ग पर सात पांच नहर पुल, चमनगंज नहर पुल के अलावा भारत-नेपाल बॉर्डर से सटे अमडी नहर पुल, बहुआर बाजार ,तेरह चार नहर पुल, ठूठीबारी आदि जगहों पर वाहनों और संदिग्धाें की तलाशी ली गई। इस दौरान पुलिस ने संदिग्धों से कड़ी पूछताछ के बाद छोड़ दिया। उधर, मिनी बैंक में लूट के बाद पुलिस शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित होने वाली छोटी-बड़ी बैंकों की सुरक्षा बढ़ा दी है। थाना क्षेत्र के भीतर शहर से लेकर भारत-नेपाल सीमा तक विभिन्न बैंकों की दर्जनों शाखाएं स्थित हैं। घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने इन बैंकों की सुरक्षा कड़ी कर दी है।



...



चार लुटेरों पर केस दर्ज



निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि मिनी बैंक लूट के मामले में बैंक संचालक राहुल सिंह निवासी हरेडीह वार्ड की तहरीर पर चार अज्ञात लुटेरों पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर तलाश की जा रही। जल्द घटना में शामिल सभी लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस पुराने और नए लुटेरे, माफिया और अपराधियों की कुंडली खंगाली जा रही है।



...



पुलिस की जांच जीरो, न मिली रकम न लुटेरे



सिसवा लूटकांड के 25 दिन बीतने के बाद भी प्रगति नहीं



संवाद न्यूज एजेंसी



महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा कस्बे में खोइया व्यापारी से लूट की घटना का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। जबकि घटना के 25 दिन हो चुके हैं। पुलिस के छापा में नतीजा शून्य निकला। अब तक न तो लुटेरों का पता चला न ही लूट की रकम नहीं मिली। सिसवा कस्बे के गोपाल नगर तिराहे पर 22 मई को दिनदहाड़े दो बाइक सवार लुटेरों ने कुशीनगर जनपद निवासी गन्ने के खोइया व्यापारी से पांच लाख तीस हज़ार रुपये के लूट लिए थे। सीसी टीवी फुटेज से मिले बदमाशों के फोटो के अलावा पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लग पाया है।



जानकारी के अनुसार, लुटेरों की धर पकड़ के लिए पुलिस ने प्रमुख चार टीमों के साथ क्राइम ब्रांच, एसओजी, सर्विलांस, स्वाॅट सहित कई और टीमें बनाकर नेपाल, बिहार, यूपी के 25 जनपदो का खाक छान चुकी है। संभावित ठिकानों पर हिस्ट्रीशीटरों से भी पूछताछ कर बदमाशों का पता लगाने की कोशिश की जा चुकी हैं।
कुशीनगर निवासी जाहिद अली खान गन्ने के खोइया की ईंट भट्ठों पर आपूर्ति करते हैं। उसी सिलसिले में व्यवसायी के भतीजा वजीर खान एक कर्मचारी शब्बीर अहमद के साथ रविवार को सिसवा के व्यवसायियों से तगादा करने आए थे। शाम को काफी देर हो जाने के बाद एक पूर्व परिचित के सिसवा कस्बा स्थित एक पेट्रोल पंप के कार्यालय मे रात्रि विश्राम किया था।

सोमवार को सुबह वजीर व कर्मचारी शब्बीर तगादा में मिले 11.30 लाख रुपये में से छह लाख रुपये स्थानीय पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में जाकर खाते में जमा करा दिया था। बाकी के पांच लाख तीस हजार रुपये लूट लिए गए थे। थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में कोई सुराग नहीं मिला है। टीम बिहार व यूपी के अलावा कई अन्य प्रदेशों में भेजी जा रही है। कुछ दिनों मे मामले का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed