{"_id":"623dfb81c2a21458d9366f6c","slug":"the-members-opened-a-front-against-the-chairman-maharajganj-news-gkp43106424","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों ने चेयरमैन के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासदों ने चेयरमैन के खिलाफ खोला मोर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभासदों ने चेयरमैन के खिलाफ खोला मोर्चा
नौतनवां। नगर पालिका परिषद नौतनवां के 25 वार्डों में से 13 के सभासदों ने चेयरमैन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आयुक्त को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा है।
ज्ञापन के माध्यम से सभासदों ने आरोप लगाया है कि नगर पालिका के चेयरमैन की ओर से बीते कई माह से बिना किसी को सूचना दिए मनमानी करते हुए कुछ चुनिंदा लोगों को ही बुलाकर विधि विरुद्ध बोर्ड की बैठक कर निर्णय लिया जा रहा है। इससे अन्य सभासदों में रोष व्याप्त है। नायब तहसीलदार विवेकानंद दुबे का कहना है कि प्राप्त पत्र को आवश्यक कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। चेयरमैन गुड्डू खान का कहना है कि आरोप निराधार है। प्रत्येक बोर्ड की बैठकों की सूचना सभी सभासदों को दी जाती है।
इस दौरान सभासद बृजेश मणि त्रिपाठी, अमित यादव, संजय पाठक, संजय मौर्य, अजय दुबे, जयप्रकाश मद्धेशिया, अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र जायसवाल, अनिल जायसवाल, विशाल जायसवाल, धर्मात्मा जायसवाल, अनिल पटवा आदि मौजूद रहे।