फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The main road of the village in front of Bishnupur Gabduwa Martyr Memorial is in bad condition.

Maharajganj News: बिशुनपुर गबडुवा शहीद स्मारक के सामने गांव का मुख्य मार्ग बदहाल

Tue, 13 Aug 2024 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 13 Aug 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
The main road of the village in front of Bishnupur Gabduwa Martyr Memorial is in bad condition.
भिटौली। घुघुली क्षेत्र के शहीदों के गांव बिशुनपुर गबड़ुवा में सड़क बदहाल होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। बिशुनपुर गबड़ुवा में बने शहीद स्मारक के ठीक सामने का रास्ता गड्ढे में तब्दील हो गया है। यह गांव का मुख्य रास्ता है। 10 वर्ष से अधिक का समय हो गया, लेकिन शहिद स्मारक के ठीक सामने की सड़क नहीं बन सकी। समस्या से परेशान लोगों ने प्रदर्शन कर गुस्से का इजहार किया। ग्रामीणों ने बताया कि इसके निर्माण के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों से कहा गया लेकिन आज तक इस सड़क का निर्माण नहीं हुआ। वर्ष 1942 में इस गांव के सुखराज चौधरी, झिनकू चौधरी एवं काशीनाथ अंग्रेजों की गोली के शिकार हो गए थे, जिनकी याद में यह शहीद स्मारक बना हुआ है। गांव के मंजेश, अंगद, करन, महेंद्र, मुरली, जय हिंद, छोटेलाल, जयराम, लाल बिहारी, आशीष, शहीद ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर समस्या का समाधान कराने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed