फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The main road from Thuthibari to Marchahwa is flooded with rainwater.

Maharajganj News: ठूठीबारी से मरचहवां जाने वाले मुख्यमार्ग भरा बारिश का पानी

Mon, 20 Jul 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
The main road from Thuthibari to Marchahwa is flooded with rainwater.
लोगों को आने जाने में हो रही परेशानी
विज्ञापन

ठूठीबारी। क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही बारिश से ठूठीबारी शांतिनगर मोहल्ले होकर मरचहवां जाने वाले मुख्य मार्ग पर चार दिनों से जलभराव है। सड़क पर घुटनों तक पानी भर जाने से स्थानीय लोगों व राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में नाली निर्माण के बावजूद जल निकासी नहीं होने से समस्या गंभीर हो गई है। इसके परिणामस्वरूप हर वर्ष बरसात के मौसम में मुख्य सड़क पर पानी भर जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह समस्या दशकों से बनी हुई है लेकिन संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि से अनदेखा कर रहे है।
विज्ञापन

ग्रामीण विशाल रौनियार, गजेंद्र मद्धेशिया, अजय निगम, संदीप कुमार निगम, उमाकांत पांडेय, सूरज, राजन, आशीष, नित्या, गोलू, सिकंदर अरूण ने बताया कि बरसात शुरू होते ही मोहल्ले की सड़क पानी में डूब जाती है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो बरसात के मौसम में लोगों को इसी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस संबंध मे ठूठीबारी ग्राम प्रधान अजय कुमार ने बताया कि सड़क नीचे होने के कारण पानी लग रहा है संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed