फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The main purpose of the Wakf Act is to benefit poor Muslims

Maharajganj News: वक्फ अधिनियम का मूल उद्देश्य गरीब मुसलमानों को लाभ पहुंचाना

Mon, 28 Apr 2025 09:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 28 Apr 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
The main purpose of the Wakf Act is to benefit poor Muslims
महराजगंज। सोमवार को भाजपा कार्यालय सभागार में वक्फ सुधार जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि वक्फ अधिनियम का मूल उद्देश्य गरीब मुसलमानों को लाभ पहुंचाना और वक्फ संपत्तियों की लूट व दुरुपयोग को रोकना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ लोग वक्फ विधेयक को लेकर अल्पसंख्यकों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि यह विधेयक गरीब मुसलमानों के हित में लाया गया है। सहजानंद राय ने कहा कि भारत में करीब 9 लाख 72 हजार वक्फ संपत्तियां हैं, जिनमें से अधिकांश का लाभ वास्तविक हकदारों को नहीं मिल पा रहा है। कई वक्फ संपत्तियों पर बाहुबलियों ने कब्जा कर लिया है और उनका गलत उपयोग हो रहा है।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि वक्फ विधेयक मुसलमानों के विशेषकर गरीबों, पसमांदा, महिलाओं, विधवाओं और बच्चों के हित में है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ संगठन मुस्लिम समाज को भ्रमित कर रहे हैं कि इस कानून से मस्जिदें और कब्रिस्तान समाप्त हो जाएंगे, जबकि सच्चाई यह है कि कानून वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा और गरीब मुसलमानों के हित में काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह ने कहा कि देश पर लंबे समय तक शासन करने वालों ने गरीबों को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया गया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के विकास के लिए बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रहे हैं।
जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि मुस्लिम समुदाय का एक बड़ा वर्ग वक्फ सुधार विधेयक का समर्थन कर रहा है। उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्तियों का सही उपयोग गरीब और जरूरतमंद मुसलमानों के कल्याण के लिए होना चाहिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, विधायक ऋषि त्रिपाठी, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, चौधरी शिवेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, अरुण शुक्ला ने अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री कुरसेद अंसारी ने किया। कार्यक्रम के संयोजक गौतम तिवारी और अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला संयोजक इल्ताफ अंसारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed