फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The life of Maharishi Valmiki is a mirror of society

Maharajganj News: महर्षि वाल्मीकि का जीवन समाज का दर्पण

Wed, 08 Oct 2025 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
The life of Maharishi Valmiki is a mirror of society
चौक बाजार। महर्षि वाल्मीकि का जीवन सदैव के लिए प्रेरणास्रोत, संस्कार तथा सर्वोच्च सभ्यता प्रदान करने वाला है। लौकिक संस्कृत साहित्य का सूत्रपात महर्षि वाल्मीकि ने किया था। जिस महान ग्रंथ की रचना से लोग अपनी जीवन शैली को सुदृढ़ करने का प्रयास करते हैं, उस महान ग्रंथ रामायण के रचयिता आदि कवि वाल्मीकि जी हैं।
विज्ञापन

उक्त विचार दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में वाल्मीकि जयंती पर डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रामायण समाज का दर्पण है, जिसके माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति की जीवन शैली में सकारात्मक परिवर्तन आता है। रामायण के माध्यम से सामाजिक समरसता व सद्भाव का वातावरण सृजित होता है। कार्यक्रम में दिलीप पांडेय तथा विवेकानंद त्रिपाठी ने भी विचार प्रस्तुत किए। विद्यालय परिवार की ओर से महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का संयोजन अश्वनी तिवारी तथा संचालन विनोद कुमार विमल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed