{"_id":"67feb51a2f731c83720c2ce5","slug":"the-leopard-escaped-from-the-trap-of-the-forest-workers-and-entered-the-sugarcane-field-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-146961-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: वनकर्मियों के जाल से बचकर गन्ने के खेत में घुसा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: वनकर्मियों के जाल से बचकर गन्ने के खेत में घुसा तेंदुआ
Wed, 16 Apr 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
अमडी मिश्रवलिया में रेस्क्यू टीम के जाल से बचकर भागता तेंदुआ
निचलौल। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत निचलौल वन रेंज क्षेत्र के अमडी मिश्रवलिया मार्ग स्थित पुलिया के नीचे मंगलवार को छिपे एक तेदुएं को लोगों ने देखा। इससे लोगों में हड़कंप मच गया।
वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग और वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया (डब्ल्यूटीआई) की संयुक्त टीम जाल लगाकर तेंदुए को रेस्क्यू करने में जुट गई। करीब साढ़े तीन घंटे तक टीम तेंदुए को रेस्क्यू करने के प्रयास में जुटी रही, लेकिन तेंदुआ टीम के जाल से बचते हुए निकल गया और पुल से दक्षिण तरफ करीब दो सौ मीटर स्थित एक गन्ने के खेत में घुस गया।
थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया निवासी इजहार अली, अख्तर, मेराज, सैफ ने बताया कि हम सभी लोग गांव के पश्चिम अमडी मिश्रवलिया मार्ग के किनारे खेत में कार्य कर रहे थे। इसी बीच एक तेंदुआ बहुआर गांव के सिवान की ओर से दौड़ लगाते हुए आकर सड़क के पुलिया के नीचे छिप गया।
विज्ञापन
ऐसे में वह लोग तेंदुए को देख सन्न रह गए। सबसे पहले तेंदुए की जानकारी सड़क से गुजरने वाले लोगों को दी गई। उसके बाद वन विभाग के कर्मियों को सूचना दी गई। कुछ देर बाद मौके पर वन कर्मियों के साथ वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के सदस्य भी पहुंचे। जो पुल के नीचे छिपे तेंदुए की हरकत को देखने के बाद जाल मंगाकर रेस्क्यू करने के प्रयास में जुट गए।
पुल के दोनों छोर से अचानक जाल गिरते देख तेंदुआ बचते हुए भाग निकला। करीब दो सौ मीटर दौड़ लगाते हुए सड़क के दक्षिण तरफ मिश्रवलिया गांव के टोला गुलरभार के सिवान में लगे गन्ने के खेत में घुस गया। वही रेस्क्यू टीम के जाल से बचकर आबादी की ओर तेंदुए को आते देख लोग काफी डरे और सहमे हुए हैं। निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए मौके पर टीम जाल के साथ पहुंची थी, लेकिन तेंदुआ जाल से बचकर भाग निकला। ्