{"_id":"66cc41d1d5393a8ccf0a74fa","slug":"the-lamp-of-knowledge-is-not-burning-in-sarvodaya-vidyalaya-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-129761-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सर्वोदय विद्यालय में नहीं जल रहा ज्ञान का दीपक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सर्वोदय विद्यालय में नहीं जल रहा ज्ञान का दीपक
Mon, 26 Aug 2024 02:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 26 Aug 2024 02:20 PM IST
विज्ञापन
नेवा स्थित सर्वोदय विद्यालय।
महराजगंज। धनेवा में बने सर्वोदय विद्यालय में ज्ञान का दीपक नहीं जल रहा है। छह से लेकर इंटर तक की पढ़ाई के लिए बने आवासीय विद्यालय की बिल्डिंग बेकार पड़े हैं। जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण यह संचालित नहीं हो रहा है। निर्माण की लागत 24.68 से बढ़कर 29 करोड़ हो गई है।
भवन का 90 प्रतिशत हिस्सा बन पाया है। इस विद्यालय को 2022 में ही संचालित होना था। सीबीएसई से संचालित होने वाले जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में कक्षा छह से 12वीं तक की पढ़ाई होनी है। लागत बढ़ने के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ।
रविवार को पड़ताल के दौरान डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के करीब गुजरने वाली सड़क पर कुछ दूरी पर सर्वोदय विद्यालय का बोर्ड दिखा। इसपर निर्माण की तिथि समेत लागत भी अंकित है। जंक लग रहे गेट से प्रवेश करने पर परिसर में बड़ी-बड़ी घासें दिखीं। परिसर में कार्यदायी संस्था का एक चौकीदार है। उसी पर इमारत की देखरेख की जिम्मेदारी है। मुख्य बिल्डिंग बनकर तैयार हो चुकी है, इसके अंदर भी सफाई ठीक से नहीं हुई है।
विज्ञापन
परिसर में कर्मी आवास, शौचालय में फाटक, बिजली के जरूरी काम, फर्श समेत अन्य कार्य नहीं हुए हैं। अंदर हाल के पास सफाई नहीं हुई है। पुस्तकालय, अध्ययन कक्ष, छात्रावास, मेस, प्रयोगशाला व कांफ्रेंस हॉल बन चुका है। गेट के बाईं ओर जनरेटर पड़ा है। परिसर में झाड़ियां उग आई हैं। मुख्य भवन के बगल से जाने पर एक अधूरी बिल्डिंग मिली। कर्मचारी आवास एवं हॉस्टल का ढांचा तैयार है। प्लास्टर नहीं हुआ है।
मुख्य भवन के बगल में बनी बिल्डिंग भी अधूरी है। कर्मचारी आवास एवं हॉस्टल का ढांचा तैयार है। प्लास्टर का काम अभी बाकी है। समाज कल्याण विभाग से संचालित होने वाले इस विद्यालय में बच्चों को कक्षा छह से 12वीं तक की शिक्षा मिलेगी।
अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि स्कूल को संचालित कराने के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
सर्वोदय विद्यालय छह साल बाद भी अधूरा पड़ा
कार्यदायी संस्था यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्टक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड ने शुरू में तेजी से काम कराया, लेकिन समय के साथ रफ्तार घटती गई। धनेवा-धनेई में बन रहा जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय छह साल बाद भी अधूरा पड़ा है। सीबीएसई के इस आवासीय विद्यालय का निर्माण 29 करोड़ में होगा।
स्टाफ की तैनात के लिए पत्र शासन को भेज दिया गया
समाज कल्याण विभाग से संचालित इन विद्यालयों में कक्षा 6 से 9 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी, तो 11वीं में प्रवेश के लिए हाई स्कूल के नंबर के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी। उसी के आधार पर प्रवेश मिलेगा। 60 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति, 25 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग, 15 प्रतिशत सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। 490 बच्चों का दाखिला हो सकेगा। पद सृजन कर शिक्षक समेत स्टाफ की तैनात के लिए पत्र शासन को भेज दिया गया है।