फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The Kotwali cyber cell team investigated various cases and completed the process for recovering the swindled funds.

Maharajganj News: साइबर फ्रॉड के 10 मामलों में पीड़ितों को वापस मिले रुपये

Mon, 19 Oct 2026 02:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
The Kotwali cyber cell team investigated various cases and completed the process for recovering the swindled funds.
महराजगंज। साइबर फ्रॉड के शिकार 10 लोगों को पुलिस ने राहत दिलाई है। कोतवाली थाने की साइबर सेल टीम ने पीड़ितों के खातों में कुल 59,200 रुपये वापस कराए हैं। सात से 15 अक्तूबर के बीच प्राप्त साइबर धोखाधड़ी से संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई कर धनराशि वापस कराई गई। रकम वापस मिलने से पीड़ितों को आर्थिक राहत मिली है।
विज्ञापन

कोतवाली की साइबर सेल टीम ने अलग-अलग मामलों की जांच कर ठगी गई रकम वापस कराने की प्रक्रिया पूरी की। पुलिस के अनुसार, अलग-अलग 10 मामलों में 13,150 रुपये, 12,750 रुपये, 10 हजार रुपये, 7,500 रुपये, पांच हजार रुपये, 4,550 रुपये, तीन हजार रुपये, 1,250 रुपये और दो मामलों में एक-एक हजार रुपये वापस कराए गए। इस तरह कुल 59,200 रुपये लौटाए गए।
विज्ञापन

एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि साइबर फ्रॉड होने पर बिना देर किए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट पर भी शिकायत की जा सकती है। घटना के तुरंत बाद शिकायत करने से ठगी गई रकम को रोकने और वापस कराने की संभावना बढ़ सकती है। इसलिए किसी भी तरह की ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल कार्रवाई करना जरूरी है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आयुष कुमार, कांस्टेबल साधना चौबे, यशराज सिंह और आनंद सिंह चौहान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed