{"_id":"6813cd3b23c9c46fc20661ee","slug":"the-knowledge-of-council-children-will-increase-through-summer-camp-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-148112-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: समर कैंप के जरिए बढ़ेगा परिषदीय बच्चों का ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: समर कैंप के जरिए बढ़ेगा परिषदीय बच्चों का ज्ञान
Fri, 02 May 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 02 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। 20 मई से 15 जून तक परिषदीय स्कूलों में इस बार ग्रीष्मकालीन अवकाश तो जरूर होंगे, लेकिन स्कूल हर रोज डेढ़ घंटे के लिए खुलेंगे। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों से बच्चों को पारंगत किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों के पास कुछ अतिरिक्त ज्ञान संचित हो सके।
जनपद में 1705 परिषदीय स्कूल संचालित हैं, जिसमें 2.45 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इन बच्चों के लिए गर्मी की छुट्टी में समर कैंप लगेगा। इसके लिए महानिदेशक स्तर से जारी पत्र का संज्ञान लेकर बीएसए ने निर्देश जारी कर दिया है।
निर्देश में कहा गया है कि सभी स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक प्रत्येक दिन समर कैंप लगाया जाए। सुबह सात बजे से 8:30 बजे तक समर कैंप संचालन के आदेश दिए गए हैं। सहायक अध्यापक व शिक्षामित्र भी इस दौरान प्रधानाध्यापक के सहयोग के लिए मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
सिखाई जाएंगी यह गतिविधि : समर कैंप के दौरान योग, पर्यावरण संरक्षण, फाउंडेशनल लिट्रेसी व न्यूरोमेसी (एफएलएन) प्रशिक्षण, निबंध, क्विज, वादविवाद, व्यक्तित्व विकास से संबंधित गतिविधि संचालित की जाएंगी।
पूरक आहार का रहेगा प्रबंध : समर कैंप में विद्यार्थियों को पूरक आहार देने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें गुड़ व मूंगफली चिक्की, बाजरे का लड्डू देने के निर्देश हैं।