फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The Kalash Yatra of Vishnu Mahayagna was carried out with great pomp and show.

Maharajganj News: धूमधाम से निकाली गई विष्णु महायज्ञ की कलश यात्रा

Thu, 19 Feb 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
The Kalash Yatra of Vishnu Mahayagna was carried out with great pomp and show.
सडकहवां में नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ की कलश यात्रा में कलश यात्रा में 501 कन्याओं ने लिया भाग
विज्ञापन

ठूठीबारी। विश्वशांति जनकल्याण की कामना को लेकर सडकहवां स्थित डीह राजा स्थान से नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ की कलश यात्रा बुधवार को बैंड बाजे के साथ निकाली गई। इस दौरान जय श्रीराम, विष्णु भगवान समेत अन्य देवी-देवताओं के जयकारे से कस्बा गूंज उठा।
ग्राम सभा ठूठीबारी के टोला सडकहवां स्थित डीह राजा स्थान से बुधवार की दोपहर नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ की कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। नवयुवकों की टोली भक्ति गीत की धुन पर डांस करते चल रही थी। वहीं सर पर कलश लिए कन्याएं देवी देवताओं के जयकारे लगा रही थीं।
विज्ञापन

कलश यात्रा यज्ञ स्थल से कालीगंज, गायत्री मंदिर, कोतवाली से मुख्य रोड होते हुए चंदन नदी के तट पर पहुंची, जहां कलश में जल भरकर रामनगर रोड धरमौली गांव होते हुए सडकहवां यज्ञ स्थल पहुंची। इसके बाद यज्ञाचार्य पंडित रामानंद आचार्य ने विधि विधान से कलश को स्थापित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलश यात्रा में 501 कन्याओं ने भाग लिया। यज्ञ समिति के विनोद मद्धेशिया ने बताया कि यज्ञ के दौरान सुबह 8 बजे से 11 बजे तक हवन पूजन, दोपहर 12 बजे से 3 बजे प्रवचन, शाम 3 बजे से 6 बजे तक हवन, रात्रि 7 बजे से 12 बजे तक रामलीला का आयोजन किया गया है। यज्ञ की पूर्णाहूति 26 फरवरी को होगी। साथ ही 27 फरवरी को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर स्वामी नाथ चौधरी, पप्पू रौनियार, कमल चौधरी, अतुल रौनियार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed