फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The joy of the festival, but the journey is full of troubles

Maharajganj News: त्योहार की खुशी, पर सफर मुसीबतों भरा

Sun, 19 Oct 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 19 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
The joy of the festival, but the journey is full of troubles
मेंहदावल बाईपास के पास बस पकड़ने के लिए लगी भीड़=संवाद
संतकबीरनगर। दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर ट्रेनों और बसों में भीड़ काफी बढ़ गई है। ट्रेनें फुल चल रहीं है तो बसों में सीट पाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। लोग जैसे-तैसे जनरल कोच में सफर कर जिला मुख्यालय पहुंच रहे हैं तो गांव जाने के लिए बसों में चढ़ने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालांकि रेल मंत्रालय ने विशेष ट्रेनें शुरू कराई है, वहीं परिवहन निगम भी बसों की फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके बावजूद भी यात्रियों को राहत नहीं मिल पा रही है। दीपावली का पर्व 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इसके बाद छठ महापर्व है। ऐसे में विभिन्न प्रांतों व शहरों में रहने वाले लोग घर लौट रहे हैं, ताकि परिवार के साथ त्योहार की खुशियां साझा कर सकें।
विज्ञापन

इसका असर यह है कि ट्रेनों और बसों में भीड़ काफी बढ़ गई है। ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। इसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में लोग जनरल कोच में यात्रा कर रहे हैं, लेकिन सीट न मिलने से लंबी दूरी खड़े होकर या गैलरी में बैठकर करनी पड़ रही है। दिल्ली से खलीलाबाद आए रमेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद आदि ने बताया कि टिकट कंफर्म न होने से जनरल कोच में आना पड़ा। रास्ते भर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ बसों में भी भीड़ काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग घंटों इंतजार करने के बाद बस में सवार हो पा रहे हैं। कानपुर जाने के लिए खलीलाबाद के अस्थाई बस स्टाप सेंटर पर आए शैलेंद्र सिंह, राम सजन आदि ने बताया कि काफी देर से खड़े है। जो बसें आ रही है वह भरी आ रही है, जिससे परिवार के साथ बस में प्रवेश करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed