फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The investigation team inspected the hospital and recorded statements; two patient slips came to light.

Maharajganj News: जांच टीम ने अस्पताल का निरीक्षण कर दर्ज किए बयान, मरीज की दो पर्चियां आईं सामने

Sat, 05 Sep 2026 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
The investigation team inspected the hospital and recorded statements; two patient slips came to light.
फोटो कैप्शन : नौतनवा स्थित अनन्या हॉस्पिटल की जांच में पहुंचे अधिकारी।  
विज्ञापन

दोनों पर्ची में दवा, पल्स रेट से लेकर जांच रिपोर्ट में मेल नहीं

जांच से पहले मिटा दिए पैथोलॉजी सेंटर के संचालन के सारे सबूत
नौतनवा। खनुआ तिराहा के निकट तहसील रोड पर स्थित सरकारी डॉ. अमित कुमार चौधरी के अनन्या हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार की दोपहर जांच टीम पहुंची और मौके का जायजा लिया। टीम ने आरोपी डॉक्टर और मृतक विनोद के परिजन के बयान दर्ज किए और हॉस्पिटल का निरीक्षण भी किया।
सीएमओ द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम में से अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीरेंद्र आर्या एवं उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज लाल कन्नौजिया अन्नया अस्पताल पहुंचे और मौके की जांच की। हॉस्पिटल में जांच टीम को पैथोलॉजी सेंटर के संचालित होने का कोई सबूत नहीं मिला। सूत्रों के अनुसार इसकी तैयारी पहले की कर ली गई थी।
विज्ञापन

इसके अलावा जांच के दौरान अस्पताल द्वारा जारी मृतक विनोद की दो अलग-अलग पर्चियां सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर दोनों पर्चियां वायरल हो रही हैं। एक ही मरीज की दो अलग-अलग पर्चियों में दवा, पल्स और खून जांच के रिपोर्ट भी आपस में मेल नहीं खा रहे हैं। पहली पर्ची मरीज के मौत के पहले और दूसरी पर्ची उसके बाद की प्रतीत हो रही है। दूसरी पर्ची में मरीज को रेफर करने का समय बाद में दर्ज किया गया है। जबकि पहली में इसका जिक्र नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में अस्पताल पहुंचे अधिकारियों ने सिद्धार्थनगर के सरकारी डॉ. अमित कुमार चौधरी और कुछ अन्य कर्मचारियों का बयान दर्ज किया। वहीं प्रपत्रों की जांच में मेडिकल स्टोर संचालन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज मौजूद नहीं मिले। साथ ही अस्पताल में कार्यरत डॉ. कृष्णा वर्मा के भारतीय क्षेत्र में प्रैक्टिस किए जाने संबंधी कोई सबूत नहीं मिला। जिसकी विस्तृत जांच कराने की बात कही गई।

इसके बाद अधिकारी मधुबन नगर वार्ड निवासी विनोद के परिजन का बयान दर्ज करने उनके घर पहुंचे। टीम के सदस्यों ने परिजन का बयान दर्ज किया।
कार्रवाई के लिए सीएमओ सिद्धार्थनगर को लिखा जाएगा पत्र
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीरेंद्र आर्या का कहना है कि अस्पताल की जांच में पैथोलॉजी नहीं मिली है। मेडिकल स्टोर की जांच उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है, इसके लिए औषधि निरीक्षक को पत्र भेजा जाएगा। साथ ही निजी अस्पताल के संचालन के संबंध में सरकारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित कुमार चौधरी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए सीएमओ सिद्धार्थनगर को पत्र लिखा जाएगा। उन्होंने बताया कि मृतक विनोद के परिजन सरकारी मुआवजा चाहते हैं। जांच रिपोर्ट तैयार कर सीएमओ महराजगंज के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed