फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The insane person was mistaken for a thief and handed over to the police

Maharajganj News: विक्षिप्त को चोर समझकर पुलिस को सौंपा

Fri, 12 Sep 2025 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
The insane person was mistaken for a thief and handed over to the police
खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली गांव के कोटिया टोले पर ग्रामीणों ने विक्षप्त व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने जांच-पड़ताल कर उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली गांव के टोला कोटिया में मंदिर के पास एक व्यक्ति आया। इस व्यक्ति की दाढ़ी बढ़ी हुई थी और उसके पास कई तरह के आईडी प्रूफ थे। ग्रामीणों ने उसे नेपाल के जेल से फरार कैदी समझकर खनुआ चौकी प्रभारी विजय द्विवेदी को सौंप दिया। पुलिस ने हिरासत में लेकर गहनता से जांच-पड़ताल की तो वह नौतनवा थाना क्षेत्र के करमहवा गांव का युवक निकला। युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है और इधर-उधर घूमता रहता है। खनुआ चौकी प्रभारी विजय द्विवेदी ने बताया कि थाना क्षेत्र के करमहवा के ग्राम प्रधान से शिनाख्त कराई गई तो पता चला कि इसके घर कोई नहीं है। यह मानसिक रूप से विक्षिप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed