फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The impact of the jump in AQI on breathing

Maharajganj News: एक्यूआई की छलांग का सांसों पर असर

Fri, 24 Oct 2025 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
The impact of the jump in AQI on breathing
महराजगंज। वातावरण में फैले धुंध का असर सेहत पर पड़ने लगा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स 170 के ऊपर जाने से लोगों के सांस से जुड़ी दिक्कतें होने लगी है। ऐसे में पहले से बीमार लोगों में हांफने जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ऐसे 23 रोगी ओपीडी में पहुंचे जिन्हें सांस लेने में असुविधा होने के कारण दम फूलने की समस्या हो रही थी। चिकित्सकों ने जांच रिपोर्ट देखकर बीमार लोगों को दवाओं के साथ मास्क उपयोग की सलाह दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 670 रोगियों का उपचार हुआ। वायरल फीवर व उदर रोगियों के साथ-साथ सांसों की समस्या लेकर भी रोगी पहुंचे थे जिन्हें लगातार खांसी के साथ दम फूलने का एहसास हो रहा था। जांच रिपोर्ट देखकर डाॅ. बीपी सिंह ने बताया कि वायुमंडल में कृषि अवशेष जलाने व आतिशबाजी के धुएं से धुंध जैसा देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैले प्रदूषण से फेफड़े संक्रमित होने के कारण लोगों को खांसी के साथ सांस फूलने की परेशानी लेकर पहुंच रहे। वायुमंडल में प्रदूषित धूल के कण नर्वस सिस्टम को प्रभावित कर रहे हैं। इससे सिर दर्द, आंखों में जलन, गले में खराश जैसी समस्या भी आ रही। इससे बचने के लिए अगर रोगी इनहेलर का उपयोग करते हैं तो इसमें लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed