{"_id":"68e01f8f8ec62cc2c304a837","slug":"the-immersion-procession-of-the-idol-of-goddess-durga-was-carried-out-amidst-cheers-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-161053-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जयकारों के बीच निकाली गई मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जयकारों के बीच निकाली गई मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन यात्रा
विज्ञापन
मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन करते श्रद्धालु।
नौतनवा। नवरात्र के अवसर पर नगर में विभिन्न स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन करने के लिए शुक्रवार की शाम नगर भ्रमण के लिए भव्य यात्रा निकाली गई। दुर्गा पूजा समिति के सदस्य भक्ति गीतों पर थिरकते और जयकारा लगाते हुए डंडा नदी के तट पर पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई देते हुए नगर में सुख और समृद्धि बने रहने की कामना की।
नवरात्रि के उपलक्ष्य में दुर्गा पूजा समितियों की ओर से नगर में पंडाल सजाकर मां दुर्गा की मूर्तियां स्थापित की गई थीं। नवरात्र समापन के बाद परंपरा के अनुसार शुक्रवार की शाम नगर के अस्पताल तिराहा पर समिति के जिम्मेदारों ने मूर्तियों को ट्रैक्टर-ट्राॅली पर झांकी सजाकर उन्हें कतारबद्ध तरीके से खड़ा किया। यहां से एक साथ मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकली तो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई और पूरी फिजा जयकारों से गूंज उठी। नगर भ्रमण के बाद सभी मूर्तियां बनैलिया मंदिर चौराहा होते हुए डंडा नदी के तट पर पहुंचीं। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मूर्तियों को नदी में प्रवाहित किया गया। विसर्जन के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर नगर से लेकर विसर्जन स्थल तक पुलिस फोर्स तैनात रही। एसडीएम नवीन प्रसाद, सीओ अंकुर गौतम, तहसीलदार कर्ण सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव एवं चौकी प्रभारी छोटेलाल नगर का दौरा कर स्थिति का जायजा लेते रहे।
ठूूूूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार, बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम डगरुपुर बाजार,शीशगढ़, खैरहवां जंगल, खैराटी चौराहे पर स्थापित मां दुर्गा मूर्तियों का विसर्जन विधि-विधान से पूजन के बाद सुकरहर स्थित चंदन नदी के घाट पर किया गया। इस अवसर पर उमेश मद्धेशिया, मुरारी निगम,हरी वरुण, दिलीप मद्धेशिया, इंद्रजीत वरुण, सन्नी निगम , लक्की निगम, पिंटू मद्धेशिया आदि उपस्थित रहे। संवाद