फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The heat tormented us...now Nautapa will scorch for nine days

Maharajganj News: गर्मी ने सताया...अब नौ दिन झुलसाएगा नौतपा

Mon, 25 May 2026 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
The heat tormented us...now Nautapa will scorch for nine days
धूप के चलते खाली पड़ी सड़क। 
महराजगंज। खगोलीय गणना के अनुसार 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो रही है। इन नौ दिनों में प्रचंड गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। रविवार को भी लोग धूप लोगों को झुलसाया और लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। अधिकतम तापमान 39 तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दिनों तापमान और बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन

भारतीय ज्योतिष और मौसम विज्ञान में ‘नौतपा’ का विशेष महत्व है। जब सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी कम होने से गर्मी अपने चरम पर पहुंच जाती है। पारंपरिक मान्यता है कि यदि नौतपा के ये 9 दिन खूब तपेंगे, तो आने वाले समय में मानसून उतना ही बेहतर और खुशहाल होगा। अगले 9 दिनों तक लू चलने की आशंका है। रविवार को दोपहर में सूर्य की तल्खी इस कदर रही कि लोग घर से बाहर निकलने तक की हिम्मत नहीं जुटा पाए। गर्मी से लोग बेहाल नजर आए। पंखे और कूलर भी लोगों को राहत नहीं दे सके।
विज्ञापन

वहीं आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौसम में किसी तरह की राहत नहीं मिलने वाली है। धूप की प्रचंडता और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि नौतपा के कारण धूप की तल्खी और तेज होगी। बहुत जरूरत होने पर ही घर से दोपहर में निकलें। जरूरत न हो तो घर में ही रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed