फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The heat of the sun during the day... the minimum temperature is disturbing the sleep of the night

Maharajganj News: दिन में धूप की तल्खी... रात की नींद उड़ा रहा न्यूनतम पारा

Mon, 07 Apr 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 07 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The heat of the sun during the day... the minimum temperature is disturbing the sleep of the night
महराजगंज। मौसम की दुश्वारी से लोगों की समस्या बढ़ती जा रही है। दिन के समय जहां तल्ख धूप परेशान कर रही है, वहीं रात के समय न्यूनतम तापमान में हो रहे इजाफे से लोगों की नींद उड़ जा रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक जलवायु परिवर्तन का यह संकेत उपज पर असर डाल सकता है।
विज्ञापन

मार्च के बाद अप्रैल में गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। इसमें तल्ख धूप के साथ-साथ पछुआ हवा लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं। तेज धूप और गर्म धूल उड़ाती हवा से अधिकतम तापमान बढ़ा रहा है, वहीं रात में न्यूनतम पारे में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 21 से बढ़कर 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान के बढ़ने से रात के समय में भी गर्मी से लोगों का पीछा नहीं छूट रहा है। इसकी वजह से अभी से नींद नहीं पूरी हो पा रही है। हवा की रफ्तार शनिवार के मुकाबले कम जरूर रही, लेकिन लोगों को किसी तरह की राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर सिंह का कहना है कि न्यूनतम तापमान में वृद्धि जलवायु परिवर्तन का संकेत दे रहा है। इसका असर सेहत के साथ-साथ फसलों के उत्पादन पर भी पड़ सकता है। आने वाले दिन में तापमान में बदलाव के कोई संकेत नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed