फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The health department will now maintain digital records of vaccinations.

Maharajganj News: स्वास्थ्य विभाग अब टीकाकरण का रखेगा डिजिटल रिकॉर्ड

Thu, 11 Dec 2025 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
The health department will now maintain digital records of vaccinations.
महराजगंज। गर्भवती महिला के पहले टीके से लेकर बच्चों को लगने वाले टीकों का अब डिजिटल रिकॉर्ड रखा जाएगा। इसके लिए यू-विन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पर जोर दिया जा रहा है। मोबाइल नंबर के आधार पर प्रत्येक लाभार्थी का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। अगले टीके की सूचना लोगों को मोबाइल पर ही मिल जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रजनन और बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत डिजिटल प्लेटफाॅर्म यू-विन की शुरुआत की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मोबाइल नंबर के आधार पर प्रत्येक लाभार्थी का पंजीकरण किया जा रहा है। इससे लाभार्थी को ट्रैक करना आसान होगा। अगला टीका कब लगना है, इसकी जानकारी मोबाइल पर संदेश के रूप में समय से मिल जाएगी। कार्ड खो जाने जैसी स्थिति में भी अब किसी का टीकाकरण बाधित नहीं होगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत लागू किए गए इस डिजिटल प्लेटफॉर्म यू-विन का उद्देश्य शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

विभाग का मानना है कि डिजिटल पंजीकरण से छूटे हुए बच्चों व गर्भवती महिलाओं को खोजने और उन्हें टीकाकरण की प्रक्रिया से जोड़ने में आसानी होगी। शून्य से पांच वर्ष के बीच बच्चों को सात अनिवार्य टीके लगाए जाते हैं। जबकि 10 साल और 16 साल की आयु पर टीटी का टीका दिया जाता है। यू-विन पोर्टल इन सभी टीकों का रिकॉर्ड रखेगा और तय तिथि से पहले अभिभावकों को अलर्ट भेजेगा। शनिवार को आयोजित टीकाकरण उत्सव अभियान के दौरान 3,406 टीके लगाए गए। इनका पूरा रिकॉर्ड यू-विन पोर्टल पर अपलोड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से जुड़े स्वास्थ्य उप केंद्रों पर नियमित रूप से टीकाकरण किया जा रहा है। बीसीसीएम नागेंद्र पांडेय ने बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेटा अपडेट होने से टीकाकरण की वास्तविक स्थिति और उपलब्धि की सटीक निगरानी संभव हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed