फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The havoc of high speed...eight including a woman died

Maharajganj News: तेज रफ्तार का कहर...महिला समेत आठ की मौत

Sun, 16 Mar 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 16 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The havoc of high speed...eight including a woman died
सुनील यादव के रोते बिलखते परिजन।
महराजगंज। होली पर तेज रफ्तार का कहर ऐसा की खुशियां मातम में बदल गईं। अगल-अलग हुई दुर्घटनाओं में एक महिला समेत आठ लोगों की मौत हो गई। इसमें मऊपाकड़ मोहल्ले के दो दोस्त शामिल हैं। हादसे में 17 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना की शुरुआत शहर से करें तो होली के दिन पिपरदेउरा मोहल्ले में पुल के पास तेज गति से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। बाइक पर सवार मऊपाकड़ मोहल्ले के दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मऊपाकड़ वार्ड नंबर 24 निवासी विवेक (21) अपने दोस्त टिंकू निवासी मऊपाकड़ के साथ होली खेलने जा रहे थे। पिपरदेउरा मोहल्ले में पोल से बाइक टकरा गई। घटनास्थल पर विवेक की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं टिंकू की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय के अनुसार, तहरीर नहीं मिली है। मिठौरा व सिंदुरिया प्रतिनिधि के अनुसार, सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हरिहरपुर निवासी कुसुमा देवी (45) घर से खाना खाकर शुक्रवार की रात 10.30 बजे अपने शिव मंदिर स्थित दूसरे मकान पर जा रही थीं। सिंदुरिया सिसवा मार्ग पर सिसवा की तरफ जा रहे बाइक चालक ने सामने से टक्कर मार दिया, जिससे कुसुमा की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि बाइक चालक भाग गया। पति मोतीलाल ने सिंदुरिया थाने में शिकायती पत्र देकर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। थाना प्रभारी सिंदुरिया अखिलेश वर्मा ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज करने की पुष्टि की। पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार, थाना क्षेत्र के पनियरा-मुजुरी मार्ग पर कौवाठोढ के पास होली के दिन करीब ढाई बजे आमने-सामने दो बाइक सवार टकरा गए। इसमें दो लोग घायल हो गए। एक की गोरखपुर के एक हास्पिटल में इलाज के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई। ग्राम पंचायत अनंतपुर मोथहीं राय टोला निवासी गोविंद (25) अपने बड़े भाई राजकुमार के साथ बाइक से ग्राम पंचायत माधोनगर अपनी बहन के वहां होली खेलने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से ग्राम पंचायत अड़बड़हवां अपने भाई के ससुराल जा रहे थे। कौआठोढ़ पेट्रोल पंप के पास मुजुरी की तरफ से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इसमें गोविंद को काफी चोट आईं जबकि उनके भाई को मामूली चोट लगी। वहीं दूसरी बाइक पर सवार भाजपा मुजुरी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गिरी को भी गंम्भीर चोट आई।
सभी को इलाज के लिए एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा ले जाया गया। जहां से डाक्टरों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां गोविंद की हालात गंभीर देख डाक्टरों ने पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया था, लेकिन परिजन उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने लगे जहां शनिवार की सुबह मौत हो गई।
गोविंद दुबई में रहकर फर्नीचर का कार्य करता था। एक माह पूर्व ही घर आया था। दो वर्ष पूर्व उसकी शादी पीपीगंज क्षेत्र के कौड़ियां में हुई थी। कोई संतान नहीं है। मृतक तीन भाई व दो बहनों में चौथे नंबर का था। बड़े भाई राजकुमार दूसरे संतोष जो पूना में हैं। बड़ी बहन निशा, छोटी बहन शिशमती व मां मोती रानी व पत्नी निरमा का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं भाजपा के मुजुरी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गिरी का मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा है। भिटौली प्रतिनिधि के अनुसार, भिटौली थाना क्षेत्र के राज मंदिर निवासी जमीर (24) अपने रिश्तेदारी के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पिपरिया निवासी शाहबाज (18) के साथ किसी जरूरी काम से परतावल जा रहे थे। भैंसा पुल पार कर रहे थे की महराजगंज से गोरखपुर जा रही कार ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। कार के परखच्चे उड़ गए और पुल के बगल में रेलिंग को तोड़ते हुए गड्ढे में जा गिरी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची भिटौली पुलिस ने दोनों गाड़ियों को बाहर निकलवाया।
दुर्घटना में सभी घायलों को इलाज के लिए महाराजगंज जिला अस्पताल भेज दिया। जहां इलाज के दौरान राज मंदिर निवासी जमीर की सायं लगभग सात बजे मौत हो गई, जबकि दूसरे बाइक सवार शाहबाज का इलाज कराया जा रहा है। दुर्घटना में गोरखपुर निवासी कार सवार दो लोगों को भी गंभीर चोटे आई हैं। परसामलिक प्रतिनिधि के अनुसार, बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवघट्टी निवासी सुनील यादव (25) मोनू वर्मा (20), सैय्यद अली (24) परसामलिक क्षेत्र के निपनिया गांव में सुनील यादव के ससुराल होली खेलने गए थे। होली खेलने के बाद बाइक से शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे घर जा रहे थे। परसामलिक थाना क्षेत्र के नौतनवा ठूठीबारी मुख्य मार्ग के बघेला नाले से पश्चिम बेलभार गांव के सामने मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पलटते हुए सड़क से नीचे चली गई और एक अर्जुन के पेड़ में जाकर टकरा गई जिसमें सुनील यादव की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों को रतनपुर लेकर गई। मोनू वर्मा व सैय्यद अली की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इसी क्रम में नौतनवा नगरपालिका वार्ड नंबर 21 पुरानी नौतनवा निवासी भोला चौधरी (61), विष्णु (36) थाना क्षेत्र में एक रिश्तेदारी में गए थे। देर शाम ऑटो से घर लौटते समय परसामलिक थाना क्षेत्र के सेखुआनी चौराहे से पूरब टावर के पास अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गई, जिसमें तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन अस्पताल से ले जाते समय भोला चौधरी की मौत हो गई। वहीं रामवेलास व विष्णु का एक निजी अस्पताल में इलाज हो रहा है।
इसी क्रम में सोनौली कोतवाली क्षेत्र के सोनौली निवासी कमलेश (25) व नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हथिअहवा निवासी नितेश (20) बाइक हादसे में गंभीर रूप से घायल हैं। इनको रतनपुर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जिनका इलाज गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में चल रहा है। इसी क्रम में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। बरगदवा गांव के सूरज (22) होली के दिन रात में नेपाल सीमा की तरफ से होली खेलकर बाइक से तीन लोग लौट रहे थे। तभी बाइक गांव के काटी फैक्टरी के पास गड्ढे में चली गई।

बाइक सवार घायल नीतीश चौहान व संदीप यादव को बरगदवा के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं सूरज को चिकित्सक ने महराजगंज जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed