Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The GRD Gorakhpur team presented a Guard of Honour.

Maharajganj News: बठिंडा में सड़क हादसे में मृत जवान के पार्थिव शरीर के दर्शन को उमड़ी भीड़

Wed, 18 Nov 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
The GRD Gorakhpur team presented a Guard of Honour.
भिटौली। रविवार की रात में पंजाब के बठिंडा में ड्यूटी से लौट रहे भारतीय सेना के हवलदार की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद परिजन मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर लेकर पिपरा खादर गांव पहुंचे। जैसे ही जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

पिपरा खादर गांव निवासी बसंत निषाद के पुत्र दीपक निषाद 36 वर्ष भारतीय सेना की इंजीनियरिंग रेजीमेंट में हवलदार थे। वर्तमान में उनकी तैनाती पंजाब के बठिंडा में थी। रविवार रात दीपक ड्यूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे सेना के साथियों ने उन्हें तत्काल आर्मी अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर जवान का पार्थिव शरीर लेने के लिए उनके भाई जगन्नाथ और राकेश बठिंडा रवाना गए थे। मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे जैसे ही जवान दीपक का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पिपरा खादर पहुंचा पूरा गांव अपने वीर सपूत के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ा। इस दौरान भारत माता की जय और वीर जवान अमर रहें के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। लोगों ने नम आंखों से जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जैसे ही गाड़ी से दीपक का पार्थिव शरीर दरवाजे पर उतरा पत्नी रेनू शव से लिपटकर रोने लगी। पिता बसंत एवं मां द्रौपदी देवी भी दहाड़े मारकर रो रही थी। इस मौके पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, काशीनाथ सिंह, उमेश गुप्ता, सपा नेता अजय गुप्ता आदि ने जवान को श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया। जीआरडी गोरखपुर की टीम ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed