{"_id":"570d46e34f1c1bb4104a6b41","slug":"the-government-will-help-vinod","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार मदद देगी: विनोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार मदद देगी: विनोद
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Wed, 13 Apr 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
विधायक विनोद तिवारी ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी।
- फोटो : प्रदीप अग्रहरि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं अधिक होने केेे कारण कई परिवार बेघर हो गए हैं। प्रदेश सरकार ने सभी पीड़ितों को हर संभव मदद देने का वादा किया है। फसल जलने वाले परिवार को भी सर्वे करा कर उचित मुआवजा दिया जाएगा।
यह बातें विधायक विनोद तिवारी ने डाक बंगले में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही। विधायक ने कहा कि फरेंदा क्षेत्र के 17 गांव से ज्यादा आग के शिकार हुए। जिसमें 150 से ज्यादा मकान जले और कई व्यक्ति जल गए। जिसमें प्रदेश सरकार ने सभी पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने का काम कर रही है। पक्का मकान जलने पर नौ हजार व झोपड़ी जलने पर आठ हजार के करीब सहायता राशि दी जा रही है। सरकार के आदेश पर प्रशासन 13 .54 लाख रुपये पीड़ितों को दे चुकी है। मकान जलने वाले परिवार को इंदिरा आवास या लोहिया आवास दिलाने का प्रयास करूंगा। कहा कि दैविक आपदा मानवीय भूल के कारण हो रही है। सोमवार को छितही बुजुर्ग में चैतू का घर जलने से उसके बेटी के विदाई का समान जल गया था उस कमी को पूरा करूंगा।