{"_id":"64877b4864a0b2c69a0089b9","slug":"the-girl-killed-herself-by-jumping-into-the-puddle-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-51-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पोखरे में कूद कर युवती ने जान दे दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पोखरे में कूद कर युवती ने जान दे दी
Tue, 13 Jun 2023 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 13 Jun 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। कस्बे के दुर्गा मंदिर पोखरे में सोमवार को एक अवती ने कूद कर जान दे दी। पोखरे में युवती के कूदने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने उसे पोखरे से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।
लोगों के अनुसार 18 वर्षीय युवती काफी देर से पोखरे के किनारे घूम रही थी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक वह पोखरे में कूद गई। युवती को पोखरे में कूदते देखकर लोगों ने शोर मचाया और पोखरे से निकालकर अस्पताल ले गए। युवती की पहचान करने का प्रयास किया गया, लेकिन नहीं हो सकी। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि युवती की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।