फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The girl donated sindoor on the funeral pyre...the boy was held responsible for her death

Maharajganj News: अर्थी पर युवती का सिंदूरदान...युवक को ठहराया मौत का जिम्मेदार

Tue, 17 Jun 2025 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
The girl donated sindoor on the funeral pyre...the boy was held responsible for her death
निचलौल। शहर के कृष्णानगर वार्ड में रविवार को अर्थी पर लेटी युवती का सिंदूरदान करने वाले युवक पर युवती के पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर चार साल तक यौन शोषण करता रहा।
विज्ञापन

बाद में शादी के लिए ढाई लाख रुपये ले लिए, पांच लाख रुपये और लेने के लिए दबाव बना रहा था जिस पर युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
कृष्णानगर वार्ड निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि शहर के हर्रेडीह वार्ड निवासी युवक ने उनकी बेटी से नजदीकियां बढ़ा ली थी। बाद में उसने उनके मकान के निचले तल पर एक कमरे में दुकान खोल ली और वहीं रहने लगा। शादी का झांसा देकर चार साल तक वह उनकी बेटी का शारीरिक शोषण करता रहा।
विज्ञापन

जब उन्हें बेटी और युवक के संबंध के बारे में पता चला तो पूछताछ की। बेटी युवक के झांसे में थी और वह शादी की उसी शादी करने की बात कहने लगी। पीड़ित पिता का कहना है कि उन्होंने आरोपी युवक से बेटी की शादी के लिए 29 नवंबर की तारीख तय कर दी। आरोपी ने शादी के लिए ढाई लाख रुपये मांगे थे जो उन्होंने जमीन बेचकर दे दिए थे। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि बाद में युवक बेटी पर पांच लाख रुपये और दिलाने का दबाव बनाने लगा। बेटी ने इस पर विरोध जताया तो आरोपी शादी न करने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मामले में 14 जून की देर शाम भी आरोपी ने विवाद किया था जिसके बाद बेटी ने मकान के ऊपरी तल पर एक कमरे में चली गई। काफी देर कोई सुगबुगाहट नहीं मिलने पर परिवार के लोग कमरे के पहुंचे तो देखा कि बेटी मरी पड़ी थी। मामले में पीड़ित पिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। निचलौल थाने के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा ने बताया कि युवती की मौत के बाद जहर खाने जैसे लक्षण दिखे थे हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी इसलिए विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कारण का पता चलेगा। तहरीर के अनुसार जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed