फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The funeral processions of two young men were taken out together, leaving the villagers in tears.

Maharajganj News: निकली एक साथ निकाली दो युवाओं की अर्थी, ग्रामीणों की छलक उठी आंखें

Wed, 15 Apr 2026 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
The funeral processions of two young men were taken out together, leaving the villagers in tears.
सिसवा मृतक साहिल के रोते बिलखते परिजन। 
सिसवा के सबयां पेट्रोल पंप के पास सोमवार की रात बस की टक्कर से तीन युवकों की हुई थी मौत
विज्ञापन

ग्राम सोनबरसा के थे दो युवक, बरात जाने के लिए घुघली थाना क्षेत्र से आया था तीसरा युवक
सिसवा बाजार। नगर के सबयां में स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार की रात हुए सड़क हादसे में तीन युवाओं की मौत हो गई थी। दो के शव मंगलवार को जब एक साथ अंतिम संस्कार के लिए निकले तो लोगों की आंखें छलक उठीं। दुर्घटना के बाद से ही गांव में मातम का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम सोनबरसा में सोमवार को ध्रुपनरायण बंसराज के बेटे की बरात जा रही थी। गांव के साहिल (20), किशन (19) व निमंत्रण में आया घुघली थाना क्षेत्र के टेंढ़वा कुटी निवासी अमरीश (20) तीनों युवक एक ही बाइक पर बैठ कर घर से कुशीनगर के ग्राम एकडंगी बरात जा रहे थे। सबयां से पहले एक पेट्रोल पंप के सामने रोडवेज बस से टक्कर के बाद तीनों युवक खून से लथपथ होकर सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। सूचना पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस से तीनों को सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को अपराह्न ज़ब पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया तो हर तरफ से रोने की आवाजें आने लगीं। किशन की बहन प्रीति, नेहा और छोटा भाई मौसम पागलों की तरह अपने भाई से लिपट कर रो रहे थे। जबकि मां बार-बार बेहोश हो रही थी। मां कहना था बेटे से बहुत उम्मीदें थीं। मुझे लगा कि वो हमारी गरीबी मिटाएगा, पर उसने तो बहनों की शादी की तमन्ना लिए हुए सबको मझधार में छोड़ दिया। वहीं साहिल की छोटी बहन सुगानी और भाई संदीप का भी भाई से बहुत प्यार करते थे। साहिल अपने छोटे भाई बहनों का हर ख्वाहिश पूरी करता था। सुगानी का कहना है अब हमारे सपनों को कौन पूरा करेगा। अमरीश के शव का परिजनों ने घुघली टेढ़वा में अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि तीनों शवों का उनके परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज हो रहा है वायरल



कोठीभार थाना क्षेत्र में सोमवार की रात भीषण सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। नगर के सबयां में स्थित पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दुर्घटना का दृश्य कैद हो गया है। दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed